Total Users- 1,181,576

spot_img

Total Users- 1,181,576

Friday, March 27, 2026
spot_img

मोदी सरकार कराएगी जाति जनगणना, कैबिनेट ने दी मंजूरी

नई दिल्ली। केंद्र की मोदी सरकार ने एक बड़ा फैसला लेते हुए जाति जनगणना को आगामी राष्ट्रीय जनगणना में शामिल करने की मंजूरी दे दी है। यह निर्णय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में लिया गया। कैबिनेट के फैसलों की जानकारी देते हुए केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि राजनीतिक मामलों की कैबिनेट समिति ने इस दिशा में सहमति जताई है।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि देश के कई राज्यों में पहले ही जाति आधारित सर्वेक्षण कराए गए हैं, लेकिन वे वैज्ञानिक तरीके से नहीं किए गए। उन्होंने कहा कि जाति जनगणना को जनगणना प्रक्रिया में शामिल करने से डेटा अधिक विश्वसनीय होगा और इससे समाज में पारदर्शिता बनी रहेगी।

अश्विनी वैष्णव ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि पिछली सरकारों ने हमेशा जाति जनगणना का विरोध किया। उन्होंने बताया कि 2010 में तत्कालीन प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह ने इस मुद्दे को मंत्रिमंडल में भेजा था, लेकिन कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों ने जाति जनगणना को केवल एक राजनीतिक हथियार के रूप में इस्तेमाल किया।

गन्ना किसानों को राहत, बढ़ा समर्थन मूल्य

कैबिनेट ने किसानों के हित में एक और अहम फैसला लेते हुए चीनी सीजन 2025-26 के लिए गन्ने का उचित और लाभकारी मूल्य (FRP) 355 रुपये प्रति क्विंटल तय किया है। यह वह न्यूनतम मूल्य है, जिससे कम पर गन्ना नहीं खरीदा जा सकेगा। इससे देशभर के गन्ना किसानों को सीधा लाभ मिलेगा।

पूर्वोत्तर को मिलेगा नया हाई-स्पीड कॉरिडोर

इसके अलावा, कैबिनेट ने पूर्वोत्तर भारत के लिए भी एक बड़ी परियोजना को मंजूरी दी है। शिलांग से सिलचर तक हाई-स्पीड कॉरिडोर राजमार्ग बनाने की योजना को हरी झंडी दे दी गई है। यह परियोजना 22,864 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से तैयार की जाएगी। इससे पूर्वोत्तर राज्यों में कनेक्टिविटी में क्रांतिकारी सुधार आएगा और क्षेत्रीय विकास को गति मिलेगी।

More Topics

खाद्य विभाग की सचिव रीना बाबा साहब कंगाले ने ली समीक्षा बैठक

-कमर्शियल एलपीजी वितरण के लिए प्राथमिकता श्रेणियां तय, दैनिक...

छत्तीसगढ़ में फिल्म निर्माण को मिलेगी नई दिशा

स्क्रिप्ट समिति गठन हेतु महत्वपूर्ण बैठक रायपुर। संस्कृति एवं राजभाषा...

कक्षा 12वीं की हिन्दी विषय की पुनः परीक्षा 10 अप्रैल को आयोजित होगी

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल रायपुर द्वारा हायर सेकेण्डरी स्कूल...

ईरान ने वार्ता के लिए ट्रंप के सामने रख दी कड़ी शर्त,हिज़्बुल्लाह के खिलाफ…

डोनाल्ड ट्रंप द्वारा वार्ता पुनः शुरू करने के प्रस्ताव...

इसे भी पढ़े