Total Users- 1,181,217

spot_img

Total Users- 1,181,217

Thursday, March 26, 2026
spot_img

भाषा के नाम पर हो रही हिंसा को नजरंदाज कर राज ठाकरे का नया विवादित बयान

महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे को दो दशक के बाद एक साथ मंच पर देखा गया है। हिंदी भाषा को महाराष्ट्र के स्कूलों में अनिवार्य किए जाने के फैसले को सरकार द्वारा वापस लिए जाने का जश्न मना रहे दोनों भाइयों ने जमकर केंद्र और महाराष्ट्र सरकार पर निशाना साधा। राज्य में भाषा के नाम पर हो रही हिंसा को नजरंदाज करते हुए राज ठाकरे ने अपने कार्यकर्ताओं को नई सलाह भी दे दी है। उन्होंने कहा कि अबकी बार किसी के कान के नीचे बजाओ तो उसका वीडियो मत निकालना।

उद्धव ठाकरे संग मंच साझा कर रहे राज ठाकरे ने अपने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मीरा रोड की एक घटना का भी हवाला दिया, जहां पर एक व्यापारी की हत्या हो गई थी। उन्होने कहा, “क्या किसी के माथे पर लिखा होता है कि वह किस जाति या समुदाय से है? मेरा कहना है कि बेवजह किसी को मत मारो, लेकिन अगर कोई ज्यादा ही नाटक करता है तो फिर उसके कान के नीचे जरूर बजाओ.. हां लेकिन अगली बार जब किसी को पीटो तो उसका वीडियो मत बनाना।”

इससे पहले राज ठाकरे ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्र सरकार को भी मराठी भाषा को लेकर जमकर घेरा। उन्होंने तंज कसते हुए कहा, “अगर तुम्हारे पास विधानभवन में सत्ता है.. तो हमारे पास भी महाराष्ट्र की सड़कों की सत्ता है।” इतना ही नहीं राज ने कहा कि मेरे पास राज्य के शिक्षा मंत्री आए थे.. मैंने उनसे साफ तौर पर कह दिया कि मैं आपकी बात को सुनूंगा जरूर लेकिन मानूंगा नहीं।

More Topics

खाद्य विभाग की सचिव रीना बाबा साहब कंगाले ने ली समीक्षा बैठक

-कमर्शियल एलपीजी वितरण के लिए प्राथमिकता श्रेणियां तय, दैनिक...

छत्तीसगढ़ में फिल्म निर्माण को मिलेगी नई दिशा

स्क्रिप्ट समिति गठन हेतु महत्वपूर्ण बैठक रायपुर। संस्कृति एवं राजभाषा...

कक्षा 12वीं की हिन्दी विषय की पुनः परीक्षा 10 अप्रैल को आयोजित होगी

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल रायपुर द्वारा हायर सेकेण्डरी स्कूल...

ईरान ने वार्ता के लिए ट्रंप के सामने रख दी कड़ी शर्त,हिज़्बुल्लाह के खिलाफ…

डोनाल्ड ट्रंप द्वारा वार्ता पुनः शुरू करने के प्रस्ताव...

इसे भी पढ़े