Total Users- 1,181,615

spot_img

Total Users- 1,181,615

Friday, March 27, 2026
spot_img

भारत की कूटनीति अब नरम नही, टकराया तो तबाह हो जाएगा पाकिस्तान

जम्मू-कश्मीर के खूबसूरत पहलगाम की वादियों में खून बहा तो पूरा देश सन्न रह गया। पाकिस्तान समर्थित आतंकियों द्वारा अंजाम दिए गए इस नरसंहार में 28 निर्दोष नागरिकों की जान गई। इस हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान को करारा जवाब देते हुए सिंधु जल समझौते पर रोक लगा दी है। भारत ने केवल जल संधि ही नहीं रोकी, बल्कि अटारी-वाघा बॉर्डर पर आम नागरिकों की आवाजाही भी ठप कर दी है। अपने स्टाफ को वापस बुला लिए हैं और पाक उच्चायोग से भी सैन्य सलाहकारों को चलता कर दिया गया है। ये सब दर्शाता है कि अब भारत की कूटनीति नरम नहीं बल्कि बेहद कड़ी हो चुकी है।

ऐतिहासिक तौर पर भारत और पाकिस्तान के बीच चार बार युद्ध हो चुका है और हर बार पाकिस्तान को करारी शिकस्त मिली है। हालांकि, आधुनिक दौर में युद्ध का स्वरूप काफी बदल गया है। दोनों देशों के पास अब परमाणु हथियार हैं, लेकिन विशेषज्ञों की राय है कि भारत से टकराना पाकिस्तान के लिए अब भी असंभव के बराबर है।

भारत के आगे पिद्दी है पाक सेना
ग्लोबल फायरपावर इंडेक्स के अनुसार भारत सैन्य ताकत में दुनिया में चौथे स्थान पर है, जबकि पाकिस्तान बारहवें पायदान पर है। भारतीय थल सेना दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी है, जिसके पास करीब 14.5 लाख सक्रिय और 11.5 लाख रिजर्व सैनिक हैं। वहीं पाकिस्तान के पास करीब 6.5 लाख सक्रिय और 5.5 लाख रिजर्व सैनिक हैं।

More Topics

खाद्य विभाग की सचिव रीना बाबा साहब कंगाले ने ली समीक्षा बैठक

-कमर्शियल एलपीजी वितरण के लिए प्राथमिकता श्रेणियां तय, दैनिक...

छत्तीसगढ़ में फिल्म निर्माण को मिलेगी नई दिशा

स्क्रिप्ट समिति गठन हेतु महत्वपूर्ण बैठक रायपुर। संस्कृति एवं राजभाषा...

कक्षा 12वीं की हिन्दी विषय की पुनः परीक्षा 10 अप्रैल को आयोजित होगी

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल रायपुर द्वारा हायर सेकेण्डरी स्कूल...

ईरान ने वार्ता के लिए ट्रंप के सामने रख दी कड़ी शर्त,हिज़्बुल्लाह के खिलाफ…

डोनाल्ड ट्रंप द्वारा वार्ता पुनः शुरू करने के प्रस्ताव...

इसे भी पढ़े