Total Users- 1,178,822

spot_img

Total Users- 1,178,822

Tuesday, March 24, 2026
spot_img

भाइयों की बेबसी बारी-बारी से बहन का शव कंधे पर ढोकर पांच किलोमीटर तक ले गए

लखीमपुर। भारी बारिश के कारण उत्तर प्रदेश के कई क्षेत्रों में बाढ़ के हालात बन गए हैं। इस दौरान लोगों को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही कई लोग बीमार भी हो रहे हैं। इसी बीच एक मार्मिक वीडियो सामने आया है। इसमें एक भाई को अपनी बहन की मौत के बाद उसका शव पांच किलोमीटर तक कंधे पर ढोकर ले जाना पड़ा। मामला मैलानी थाना क्षेत्र के ग्राम एलनगंज से जुड़ा है। यहां रहकर राजेश अपनी बहन और भाई के साथ पढ़ाई करते थे। आठ दिन पूर्व उनकी 16 वर्षीय बहन शिवानी की तबीयत खराब हो गई, जिसके बाद उसे डॉक्टर को दिखाया गया, जहां टाइफाइड की पुष्टि हुई। डॉक्टर ने शिवानी का 3 से 4 दिन तक इलाज किया, लेकिन कोई फायदा न मिलता देख उसे निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

जहां उसकी मौत हो गई।शव ले जाने के लिए आई परेशानी बहन का शव ले जाने के लिए भाइयों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। वाहन से वे शिवानी को अतरिया क्रॉसिंग तक लेकर पहुंचे और उसके बाद नाव से पानी का बहाव पार करके रेल लाइन ले गए। यहां से दोनों भाई शिवानी का शव पांच किलोमीटर तक कंधे पर लादकर शारदा पुल के पास पहुंचे और घर के लिए निकले।भारी बारिश के कारण उत्तर प्रदेश के कई क्षेत्रों में बाढ़ के हालात बन गए हैं। इस दौरान लोगों को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही कई लोग बीमार भी हो रहे हैं। इसी बीच एक मार्मिक वीडियो सामने आया है। इसमें एक भाई को अपनी बहन की मौत के बाद उसका शव पांच किलोमीटर तक कंधे पर ढोकर ले जाना पड़ा। मामला मैलानी थाना क्षेत्र के ग्राम एलनगंज से जुड़ा है। यहां रहकर राजेश अपनी बहन और भाई के साथ पढ़ाई करते थे। आठ दिन पूर्व उनकी 16 वर्षीय बहन लेकिन कोई फायदा न मिलता देख उसे निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां उसकी मौत हो गई।शव ले जाने के लिए आई परेशानी बहन का शव ले जाने के लिए भाइयों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

More Topics

नवरात्रि व्रत में भी खा सकते है समा चावल का हेल्दी और स्वादिष्ट उपमा

नवरात्रि व्रत में साबूदाना और कुट्टू से हटकर कुछ...

इसे भी पढ़े