Total Users- 1,181,576

spot_img

Total Users- 1,181,576

Friday, March 27, 2026
spot_img

पाक ने भारतीय सेना से जुड़ी वेबसाइट्स को हैक करने की कोशिशें की, भारत ने किए नाकाम

पहलगाम हमले के बाद से पैदा हुए तनाव के बीच पाकिस्तान ने भारतीय सेना से जुड़ी वेबसाइट्स को हैक करने की कोशिशें की हैं, जिन्हें भारत ने नाकाम कर दिया है। भारत की साइबर सिक्योरिटी कई लेयर्स में है और काफी मजबूत मानी जाती है। यही कारण है कि बीते कुछ दिनों के अंदर ही 4 बार हैकर्स की कोशिश को नाकाम कर दिया गया। ANI ने इंटेलिजेंस सूत्रों के हवाले से लिखा है कि बीते कुछ दिनों में पाकिस्तान से संचालित हैकर्स के एक समूह ने ये नाकाम कोशिशें की हैं। कई बार यह ग्रुप वेबसाइट्स और सोशल मीडिया अकाउंट्स को टारगेट करने की कोशिश करता रहा है। खुद को IOK हैकर कहने वाले इस ग्रुप का नाम इंटरनेट ऑफ खलीफा बताया जाता है। यह आमतौर पर वेबसाइट्स को हैक करके सेवाएं बाधित करता है, उनमें आपत्तिजनक पोस्ट लगा देता है और डेटा भी चुरा लेता है।

भारत के साइबर सिक्योरिटी डिफेंस सिस्टम ने इस ग्रुप की गतिविधियों को पकड़ा है। साइबर डिफेंस सिस्टम के अनुसार हैकर ग्रुप पाकिस्तान से ही काम कर रहा है। भारतीय अधिकारियों ने कहा कि एक तरफ पाकिस्तान की ओर से एलओसी पर लगातार सीजफायर का उल्लंघन हो रहा है तो वहीं IOK हैकर ने साइबर सिक्योरिटी में सेंध लगाने का प्रयास किया है। यही नहीं इन हैकर्स ने आर्मी पब्लिक स्कूल श्रीनगर और आर्मी पब्लिक स्कूल रानीखेत की वेबसाइट को भी हैक कुछ वक्त के लिए हैक कर लिया था। इसके बाद इन साइट्स पर पाकिस्तान का झंडा पोस्ट कर दिया गया और उसी में नीचे लिखा था- हैक्ड बाय IOK हैकर्स।

More Topics

खाद्य विभाग की सचिव रीना बाबा साहब कंगाले ने ली समीक्षा बैठक

-कमर्शियल एलपीजी वितरण के लिए प्राथमिकता श्रेणियां तय, दैनिक...

छत्तीसगढ़ में फिल्म निर्माण को मिलेगी नई दिशा

स्क्रिप्ट समिति गठन हेतु महत्वपूर्ण बैठक रायपुर। संस्कृति एवं राजभाषा...

कक्षा 12वीं की हिन्दी विषय की पुनः परीक्षा 10 अप्रैल को आयोजित होगी

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल रायपुर द्वारा हायर सेकेण्डरी स्कूल...

ईरान ने वार्ता के लिए ट्रंप के सामने रख दी कड़ी शर्त,हिज़्बुल्लाह के खिलाफ…

डोनाल्ड ट्रंप द्वारा वार्ता पुनः शुरू करने के प्रस्ताव...

इसे भी पढ़े