Total Users- 1,181,614

spot_img

Total Users- 1,181,614

Friday, March 27, 2026
spot_img

पाकिस्तान को उनकी भाषा में सबक सिखाने का समय आ गया है -सांसद अभिषेक बनर्जी

पहलगाम आतंकवादी हमले के कुछ दिन बाद तृणमूल कांग्रेस के नेता और सांसद अभिषेक बनर्जी ने बड़ा बयान दिया है। रविवार को उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि पाकिस्तान को सबक सिखाया जाए और पड़ोसी देश की ओर से कब्जाए गए कश्मीर के हिस्से को वापस लिया जाए। अभिषेक ने कहा कि यह केवल सर्जिकल स्ट्राइक या पाकिस्तान को धमकियां देने का समय नहीं है। टीएमसी सांसद ने एक्स पर लिखा, ‘अब समय आ गया है कि उन्हें (पाकिस्तान) उनकी भाषा में सबक सिखाया जाए। अब समय आ गया है कि पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) को वापस लिया जाए।’

अभिषेक बनर्जी ने कहा कि अब समय आ गया है कि राजनीति से ऊपर उठकर इस मुद्दे का निर्णायक ढंग से सामना किया जाए। उन्होंने पिछले कुछ दिन से मुख्यधारा के मीडिया और केंद्र सरकार के शीर्ष पर बैठे लोगों के आचरण पर करीबी नजर रखने का दावा किया। बनर्जी ने कहा, ‘पहलगाम में इस अभूतपूर्व आतंकी हमले के लिए जिम्मेदार चूक की गहराई से जांच करने के बजाय वे ऐसे विमर्श को आगे बढ़ाने पर अधिक ध्यान केंद्रित करते दिखते हैं, जिससे एक विशेष राजनीतिक दल को लाभ पहुंचे।’ मालूम हो कि मंगलवार को पहलगाम में हुए हमले में 26 लोग मारे गए, जिनमें ज्यादातर पर्यटक थे।

More Topics

खाद्य विभाग की सचिव रीना बाबा साहब कंगाले ने ली समीक्षा बैठक

-कमर्शियल एलपीजी वितरण के लिए प्राथमिकता श्रेणियां तय, दैनिक...

छत्तीसगढ़ में फिल्म निर्माण को मिलेगी नई दिशा

स्क्रिप्ट समिति गठन हेतु महत्वपूर्ण बैठक रायपुर। संस्कृति एवं राजभाषा...

कक्षा 12वीं की हिन्दी विषय की पुनः परीक्षा 10 अप्रैल को आयोजित होगी

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल रायपुर द्वारा हायर सेकेण्डरी स्कूल...

ईरान ने वार्ता के लिए ट्रंप के सामने रख दी कड़ी शर्त,हिज़्बुल्लाह के खिलाफ…

डोनाल्ड ट्रंप द्वारा वार्ता पुनः शुरू करने के प्रस्ताव...

इसे भी पढ़े