Total Users- 1,181,422

spot_img

Total Users- 1,181,422

Friday, March 27, 2026
spot_img

पहली कक्षा से ही बच्चों को दी जाएगी बुनियादी सैन्य प्रशिक्षण

हाल ही भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़े तनाव के बाद अब महाराष्ट्र में बच्चों को पहली कक्षा से ही मिलिट्री ट्रेनिंग देने की योजना बनाई गई है। हाल ही में महाराष्ट्र के स्कूली शिक्षा मंत्री दादा भुसे ने घोषणा की है कि बच्चों में देशभक्ति की भावना और और अनुशासन और नियमित शारीरिक व्यायाम की आदत को बढ़ावा देने के लिए महाराष्ट्र में कक्षा 1 से ही छात्रों को बुनियादी सैन्य प्रशिक्षण दिया जाएगा।

महाराष्ट्र के शिक्षा मंत्री ने यह भी बताया है कि बच्चों को प्रशिक्षण देने के लिए सेवानिवृत्त सैनिकों की मदद ली जाएगी। इस दौरान भुसे ने कहा, “छात्रों को कक्षा 1 से बुनियादी सैन्य प्रशिक्षण देने का निर्णय लिया गया है। इससे देश के प्रति प्रेम पैदा करने में मदद मिलेगी और छात्रों को इससे बेहद फायदा होगा।”
शिवसेना नेता ने कहा कि प्रस्ताव को लागू करने के लिए स्पोर्ट्स टीच, राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी), स्काउट्स और गाइड्स के साथ 2.5 लाख पूर्व सैनिकों की मदद ली जाएगी। जानकारी के मुताबिक राज्य के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भी प्रस्ताव पर सकारात्मक प्रतिक्रिया दी है।

More Topics

खाद्य विभाग की सचिव रीना बाबा साहब कंगाले ने ली समीक्षा बैठक

-कमर्शियल एलपीजी वितरण के लिए प्राथमिकता श्रेणियां तय, दैनिक...

छत्तीसगढ़ में फिल्म निर्माण को मिलेगी नई दिशा

स्क्रिप्ट समिति गठन हेतु महत्वपूर्ण बैठक रायपुर। संस्कृति एवं राजभाषा...

कक्षा 12वीं की हिन्दी विषय की पुनः परीक्षा 10 अप्रैल को आयोजित होगी

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल रायपुर द्वारा हायर सेकेण्डरी स्कूल...

ईरान ने वार्ता के लिए ट्रंप के सामने रख दी कड़ी शर्त,हिज़्बुल्लाह के खिलाफ…

डोनाल्ड ट्रंप द्वारा वार्ता पुनः शुरू करने के प्रस्ताव...

इसे भी पढ़े