Total Users- 1,181,654

spot_img

Total Users- 1,181,654

Friday, March 27, 2026
spot_img

पहलगाम हमले के बाद घाटी के नेताओं का आरोप देश में कश्मीरियों का हो रहा उत्पीड़न

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद देश भर में गुस्सा उबाल पर है। लोग सरकार से पाकिस्तान पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग कर रहे हैं। ऐसे में घाटी के कई नेताओं और एक छात्र संघ ने आरोप लगाया है कि इस घटना के बाद देश भर में कश्मीरी छात्रों और कश्मीरियों के साथ हिंसा की घटनाएं बढ़ रही हैं। उनके साथ मारपीट हो रही है और उनका उत्पीड़न किया जा रहा है। यहां तक की उन्हें धमकी भरे फोन कॉल भी किए जा रहे हैं।

जम्मू-कश्मीर की सत्ता धारी पार्टी पीपुल्स कॉन्फ्रेंस के प्रमुख और हंदवाडा के विधायक सज्जाद लोन ने सोशल मीडिया पर किए गए पोस्ट में लिखा,”देश भर में कई घटनाएं हुई हैं, जिनमें कश्मीरी छात्रों को परेशान किया गया है, उन्हें पीटा गया है और यहां तक कि उन्हें अपने आवासीय परिसर भी खाली करने के लिए कहा गया है।” लोन ने केंद्र सरकार से कश्मीरी छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को सुनिश्चित करने का भी आग्रह किया।

वहीं दूसरी तरफ जम्मू-कश्मीर छात्र संघ ने भी गुरुवार को बयान जारी करते हुए कहा कि उसे देश भर से कश्मीरी छात्रों को निशाना बनाकर किए जा रहे उत्पीड़न और धमकी भरे कॉल्स की रिपोर्ट मिली है। जम्मू-कश्मीर पूर्ण राज्य की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने भी बयान जारी करते हुए कहा कि मैंने गृहमंत्री अमित शाह से बात की है। इस शोक की घड़ी में हम शोक संतप्त परिवारों के साथ खड़े हुए हैं। मैंने उनसे विभिन्न राज्यों में रहने वाले कश्मीरी छात्रों और कश्मीरी व्यापारियों को खुलेआम धमकाने वाले लोगों पर कार्रवाई करने का आग्रह किया है।

More Topics

खाद्य विभाग की सचिव रीना बाबा साहब कंगाले ने ली समीक्षा बैठक

-कमर्शियल एलपीजी वितरण के लिए प्राथमिकता श्रेणियां तय, दैनिक...

छत्तीसगढ़ में फिल्म निर्माण को मिलेगी नई दिशा

स्क्रिप्ट समिति गठन हेतु महत्वपूर्ण बैठक रायपुर। संस्कृति एवं राजभाषा...

कक्षा 12वीं की हिन्दी विषय की पुनः परीक्षा 10 अप्रैल को आयोजित होगी

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल रायपुर द्वारा हायर सेकेण्डरी स्कूल...

ईरान ने वार्ता के लिए ट्रंप के सामने रख दी कड़ी शर्त,हिज़्बुल्लाह के खिलाफ…

डोनाल्ड ट्रंप द्वारा वार्ता पुनः शुरू करने के प्रस्ताव...

इसे भी पढ़े