Total Users- 1,181,338

spot_img

Total Users- 1,181,338

Thursday, March 26, 2026
spot_img

नीट यूजी 2025 रिजल्ट जारी

एनटीए ने नीट यूजी 2025 रिजल्ट जारी कर दिया है। परीक्षार्थी neet.nta.nic.in पर जाकर परिणाम चेक कर सकते हैं। इसके अलावा रिजल्ट स्टूडेंट्स को उनके ईमेल पर भी भेजा जा रहा है। राजस्थान के हनुमानगढ़ के महेश कुमार की पहली और इंदौर के उत्कर्ष अवधिया की सेकेंड रैंक आई है। महाराष्ट्र के कृषांग जोशी तीसरे स्थान पर रहे। चौथे स्थान पर दिल्ली के मृणाल किशोर झा और पांचवे पर अविका अग्रवाल रहीं। पहले चार स्थान पर छात्र और 5वें पर छात्रा है। इससे पहले एनटीए ने नीट यूजी की फाइनल आंसर-की जारी की। जिसमें 2 प्रश्नों के दो दो उत्तर दिए गए। जिन स्टूडेंट्स ने दोनों उत्तरों में किसी को भी मार्क किया होगा, उन्हें अंक मिल जाएंगे।

फाइनल आंसर की में केवल 1 सवाल का जवाब बदला है। बुकलेट 45 की प्रोविजनल आंसर की में सवाल नंबर 40 का सही ऑप्शन 2 था, फाइनल आंसर की में 1, 2 दोनों ऑप्‍शन सही बताए गए हैं। बुकलेट 46 में सवाल नंबर 14 का सही जवाब 1 से बदलकर 1,4 किया गया है। बुकलेट 47 में इसी तरह सवाल नंबर 20 का सही ऑप्‍शन 3 से बदलकर 2,3 किया गया है, जबकि बुकलेट 48 में सवाल नंबर 15 का सही ऑप्‍शन 4 से बदलकर 3, 4 किया गया है।

More Topics

खाद्य विभाग की सचिव रीना बाबा साहब कंगाले ने ली समीक्षा बैठक

-कमर्शियल एलपीजी वितरण के लिए प्राथमिकता श्रेणियां तय, दैनिक...

छत्तीसगढ़ में फिल्म निर्माण को मिलेगी नई दिशा

स्क्रिप्ट समिति गठन हेतु महत्वपूर्ण बैठक रायपुर। संस्कृति एवं राजभाषा...

कक्षा 12वीं की हिन्दी विषय की पुनः परीक्षा 10 अप्रैल को आयोजित होगी

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल रायपुर द्वारा हायर सेकेण्डरी स्कूल...

ईरान ने वार्ता के लिए ट्रंप के सामने रख दी कड़ी शर्त,हिज़्बुल्लाह के खिलाफ…

डोनाल्ड ट्रंप द्वारा वार्ता पुनः शुरू करने के प्रस्ताव...

इसे भी पढ़े