Total Users- 1,178,917

spot_img

Total Users- 1,178,917

Tuesday, March 24, 2026
spot_img

दिल्ली धमाके पर अमित शाह ने दी सख्त चेतावनी- दोषियों को ऐसी सजा देंगे कि दुनिया देखेगी.

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली के लाल किला धमाके को लेकर सख्त चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि इस विस्फोट के दोषियों को दी जाने वाली सजा इतनी कड़ी होगी कि पूरी दुनिया देखेगी, और इससे भविष्य में कोई भी व्यक्ति हमारे देश में इस तरह के हमले की हिम्मत न कर सके। अमित शाह ने गुजरात के मोती भाई चौधरी सागर सैनिक स्कूल के एक कार्यक्रम को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए संबोधित करते हुए उक्त बातें कही। उन्होंने जोर देकर कहा कि ऐसी घटनाओं के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जाएगी।

बता दें कि सोमवार शाम लाल किला मेट्रो स्टेशन के निकट एक धीमी रफ्तार हुंडई i20 कार में जबरदस्त विस्फोट हो गया। इस हादसे में 12 लोग मारे गए, जबकि कई अन्य जख्मी हो गए। धमाके की तीव्रता इतनी थी कि आसपास के कई वाहन भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए, जिससे इलाके में भारी तबाही मच गई। फिलहाल जांच एजेंसियां मामले की जांच कर रही हैं।

बता दें कि शुरुआती जांच में पता चला है कि दिल्ली में हुए इस धमाके का संबंध फरीदाबाद में हाल ही में पकड़े गए एक आतंकी नेटवर्क से है। शक के घेरे में आए कई लोगों को पहले से ही गिरफ्त में ले लिया गया है। जो फरार हैं, उनकी तलाश में जांच एजेंसियां लगातार कार्रवाई कर रही हैं। इतना ही नहीं, इस घटना के बाद फरीदाबाद का अल फलाह विश्वविद्यालय जांच के केंद्र में आ गया है।

More Topics

नवरात्रि व्रत में भी खा सकते है समा चावल का हेल्दी और स्वादिष्ट उपमा

नवरात्रि व्रत में साबूदाना और कुट्टू से हटकर कुछ...

इसे भी पढ़े