Total Users- 1,181,240

spot_img

Total Users- 1,181,240

Thursday, March 26, 2026
spot_img

 डोडा हमले में शामिल तीन आतंकवादियों के स्केच जारी, 

जम्मू कश्मीर पुलिस ने डोडा हमले में शामिल तीन आतंकवादियों के शनिवार को स्केच जारी किए और उनके बारे में सूचना देने पर पांच-पाच लाख रुपये के नकद इनाम की घोषणा की। डोडा हमले में एक कैप्टन समेत चार सैनिक शहीद हो गए थे। 

जम्मू क्षेत्र स्थित डोडा में हाल के महीनों में कई आतंकवादी घटनाएं हुई हैं। सुरक्षा एजेंसियां इन वारदातों को पाकिस्तान में बैठे आतंक के आकाओं द्वारा पहाड़ी जिले में आतंकवाद को पुनर्जीवित करने के प्रयास के तौर पर देख रही हैं। आतंकवादियों के स्केच जारी करते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि ये तीनों जिले के ऊपरी इलाकों, खासकर डेसा जंगल में घूम रहे हैं, जहां 16 जुलाई को एक आतंकवाद रोधी अभियान के दौरान हुई एक मुठभेड़ में सेना के एक कैप्टन और तीन सैनिक शहीद हो गए थे।

 प्रवक्ता के मुताबिक, जम्मू कश्मीर पुलिस ने तीनों आतंकवादियों पर पांच-पांच लाख रुपये के नकद इनाम की घोषणा की है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने स्थानीय लोगों से इन आतंकवादियों के बारे में जानकारी देने का आग्रह किया है। पुलिस ने लोगों को भरोसा दिलाया है कि जानकारी देने वाले लोगों की पहचान गुप्त रखी जाएगी। प्रवक्ता के अनुसार, पुलिस ने वरिष्ठ अधिकारियों और नियंत्रण कक्ष के फोन नंबर सहित एक दर्जन से अधिक फोन नंबर साझा किए हैं, ताकि लोग संपर्क कर सकें।

More Topics

खाद्य विभाग की सचिव रीना बाबा साहब कंगाले ने ली समीक्षा बैठक

-कमर्शियल एलपीजी वितरण के लिए प्राथमिकता श्रेणियां तय, दैनिक...

छत्तीसगढ़ में फिल्म निर्माण को मिलेगी नई दिशा

स्क्रिप्ट समिति गठन हेतु महत्वपूर्ण बैठक रायपुर। संस्कृति एवं राजभाषा...

कक्षा 12वीं की हिन्दी विषय की पुनः परीक्षा 10 अप्रैल को आयोजित होगी

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल रायपुर द्वारा हायर सेकेण्डरी स्कूल...

ईरान ने वार्ता के लिए ट्रंप के सामने रख दी कड़ी शर्त,हिज़्बुल्लाह के खिलाफ…

डोनाल्ड ट्रंप द्वारा वार्ता पुनः शुरू करने के प्रस्ताव...

इसे भी पढ़े