Total Users- 1,181,735

spot_img

Total Users- 1,181,735

Friday, March 27, 2026
spot_img

 झारखंड के पूर्व मंत्री सरयू राय JD(U) में शामिल

झारखंड के पूर्व मंत्री सरयू राय बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल (यूनाइटेड) में शामिल हो गए हैं। जद(यू) के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा ने रविवार को यह जानकारी दी।

संजय झा ने रविवार को सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर यह जानकारी साझा करते हुए बताया कि झारखंड (पूर्व) से निर्दलीय विधायक राय वरिष्ठ नेताओं और मंत्रियों- श्रवण कुमार और अशोक चौधरी की मौजूदगी में पार्टी में शामिल हुए। अशोक चौधरी जद(यू) के झारखंड के प्रभारी भी हैं। यह घटनाक्रम कुछ सप्ताह पहले बिहार के मुख्यमंत्री से उनके आधिकारिक आवास पर मुलाकात के बाद हुआ है। मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद राय ने संकेत दिया था कि इस साल के अंत में होने वाले झारखंड विधानसभा चुनाव से पहले जद(यू) के साथ किसी तरह के तालमेल हो सकता है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पूर्व नेता राय ने 2019 में विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी छोड़ दी थी।

वहीं सरयू राय ने तत्कालीन मुख्यमंत्री रघुबर दास जिनके मंत्रिमंडल में वे काम कर चुके हैं, के खिलाफ शानदार जीत हासिल की थी। राय ने चारा घोटाले को उजागर करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। झा ने अपने पोस्ट में लिखा, “हम जद(यू) परिवार में राय का स्वागत करते हैं। उनका (राय का) जद(यू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और बिहार के माननीय मुख्यमंत्री के साथ व्यक्तिगत संबंध है। मुझे विश्वास है कि राय के शामिल होने से झारखंड में पार्टी का आधार मजबूत होगा।”

बता दें कि लोकसभा चुनाव के बाद राजग के तीसरे सबसे बड़े घटक दल के रूप में उभरी जद(यू) अब झारखंड में अपना आधार मजबूत कर रही है। जद (यू) के लोकसभा में 12 सदस्य हैं। झारखंड में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं। जून के आखिरी हफ्ते में दिल्ली में हुई जद(यू) की राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक में इस आशय का प्रस्ताव पारित किया गया था।

More Topics

खाद्य विभाग की सचिव रीना बाबा साहब कंगाले ने ली समीक्षा बैठक

-कमर्शियल एलपीजी वितरण के लिए प्राथमिकता श्रेणियां तय, दैनिक...

छत्तीसगढ़ में फिल्म निर्माण को मिलेगी नई दिशा

स्क्रिप्ट समिति गठन हेतु महत्वपूर्ण बैठक रायपुर। संस्कृति एवं राजभाषा...

कक्षा 12वीं की हिन्दी विषय की पुनः परीक्षा 10 अप्रैल को आयोजित होगी

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल रायपुर द्वारा हायर सेकेण्डरी स्कूल...

ईरान ने वार्ता के लिए ट्रंप के सामने रख दी कड़ी शर्त,हिज़्बुल्लाह के खिलाफ…

डोनाल्ड ट्रंप द्वारा वार्ता पुनः शुरू करने के प्रस्ताव...

इसे भी पढ़े