Total Users- 1,181,576

spot_img

Total Users- 1,181,576

Friday, March 27, 2026
spot_img

चिराग पासवान को बड़ी राहत, दिल्ली हाईकोर्ट ने याचिका खारिज की

नई दिल्ली। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के अध्यक्ष और हाजीपुर से लोकसभा सांसद चिराग पासवान को बड़ी राहत मिली है। दिल्ली उच्च न्यायालय ने बुधवार को उनके निर्वाचन को चुनौती देने वाली याचिका खारिज कर दी है। न्यायालय ने स्पष्ट किया कि यह मामला उसके अधिकार क्षेत्र से बाहर है क्योंकि संबंधित लोकसभा चुनाव बिहार में आयोजित किए गए थे।

न्यायमूर्ति अमित बंसल की एकल पीठ ने कहा, “चूंकि यह चुनाव बिहार में हुआ था, इसलिए दिल्ली उच्च न्यायालय को इस याचिका पर सुनवाई का अधिकार नहीं है।” इसी आधार पर अदालत ने चुनाव याचिका को क्षेत्रीय अधिकार क्षेत्र की कमी के चलते खारिज कर दिया।

यौन उत्पीड़न और आपराधिक पृष्ठभूमि का आरोप

याचिकाकर्ता ने आरोप लगाया था कि वह यौन उत्पीड़न की शिकार है और इस मामले में चिराग पासवान के चचेरे भाई प्रिंस राज समेत अन्य लोगों की भूमिका रही है। याचिका में दावा किया गया कि चिराग पासवान ने अपने नामांकन पत्र में आपराधिक पृष्ठभूमि से संबंधित जानकारी छिपाई और झूठा हलफनामा दाखिल किया, जो जनप्रतिनिधित्व अधिनियम की धारा 125ए का उल्लंघन है।

अधिनियम के अनुसार, यदि कोई उम्मीदवार जानबूझकर झूठा हलफनामा देता है या आवश्यक जानकारी छिपाता है, तो उसे छह महीने तक की कैद हो सकती है।

चुनाव आयोग ने भी दी दलील

भारत के चुनाव आयोग की ओर से पेश हुए वकील सिद्धांत कुमार ने कोर्ट को बताया कि जनप्रतिनिधित्व अधिनियम के अनुसार, चुनाव से संबंधित याचिकाएं उसी राज्य के उच्च न्यायालय में दाखिल की जानी चाहिए जहां चुनाव हुआ है। इस तर्क को अदालत ने स्वीकार कर लिया और याचिका को अधिकार क्षेत्र के अभाव में खारिज कर दिया।

हालांकि, कोर्ट ने याचिकाकर्ता को अन्य वैधानिक उपायों का सहारा लेने की छूट दी है।

More Topics

खाद्य विभाग की सचिव रीना बाबा साहब कंगाले ने ली समीक्षा बैठक

-कमर्शियल एलपीजी वितरण के लिए प्राथमिकता श्रेणियां तय, दैनिक...

छत्तीसगढ़ में फिल्म निर्माण को मिलेगी नई दिशा

स्क्रिप्ट समिति गठन हेतु महत्वपूर्ण बैठक रायपुर। संस्कृति एवं राजभाषा...

कक्षा 12वीं की हिन्दी विषय की पुनः परीक्षा 10 अप्रैल को आयोजित होगी

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल रायपुर द्वारा हायर सेकेण्डरी स्कूल...

ईरान ने वार्ता के लिए ट्रंप के सामने रख दी कड़ी शर्त,हिज़्बुल्लाह के खिलाफ…

डोनाल्ड ट्रंप द्वारा वार्ता पुनः शुरू करने के प्रस्ताव...

इसे भी पढ़े