Total Users- 1,179,169

spot_img

Total Users- 1,179,169

Tuesday, March 24, 2026
spot_img

चिराग पासवान और प्रशांत किशोर के बीच गठबंधन की आशंका,चिराग सीट बंटवारे से असहज

क्या बिहार चुनाव में एक नया गठबंधन भी देखने को मिल सकता है? ऐसे कयास अचानक ही शुरू हो गए हैं क्योंकि चिराग पासवान एनडीए में सीट बंटवारे को लेकर सहज नहीं हैं। इस बीच चर्चा है कि चिराग पासवान और प्रशांत किशोर के बीच गठबंधन हो सकता है।

चिराग की लोक जनशक्ति पार्टी के सूत्रों के हवाले से ऐसा दावा किया गया है। प्रशांत किशोर पहली बार चुनावी राजनीति में उतरे हैं और उन्हें भी एक ऐसे दल से गठबंधन की तलाश है, जिसका एक स्थिर और मजबूत वोटबैंक हो। वहीं बिहार और युवा फर्स्ट का नारा देने वाले चिराग को भी पीके में उम्मीदें दिख रही हैं।

खबर है कि चिराग पासवान ने भाजपा से 40 सीटों की मांग रख दी है। वहीं भाजपा सिर्फ 25 सीटों को देने पर ही राजी है। बीते साल हुए लोकसभा चुनाव का हवाला देते हुए चिराग पासवान ने यह मांग रखी है। उनका कहना है कि हमने लोकसभा चुनाव में 5 सीटों पर ही कैंडिडेट उतारे थे और सब पर जीत हासिल की थी। इसलिए हमारे स्ट्राइक रेट को ध्यान में रखते हुए ज्यादा सीटें दी जाएं।

हालांकि जानकार मानते हैं कि भले ही कम सीटों पर चिराग को समझौता करना पड़े, लेकिन वह भाजपा से अलग होने का रास्ता मुश्किल ही अपनाएंगे। इसकी वजह है कि वह जिस स्ट्राइक रेट को गर्व से गिना रहे हैं, वह भाजपा के साथ रहकर ही हासिल हुआ था।

More Topics

नवरात्रि व्रत में भी खा सकते है समा चावल का हेल्दी और स्वादिष्ट उपमा

नवरात्रि व्रत में साबूदाना और कुट्टू से हटकर कुछ...

इसे भी पढ़े