Total Users- 1,181,451

spot_img

Total Users- 1,181,451

Friday, March 27, 2026
spot_img

क्यों सऊदी अरब ने 2.69 लाख मुसलमानों को मक्का जाने से रोका

सऊदी अरब में हज यात्रा को लेकर इस बार रिकॉर्ड सख्ती बरती जा रही है। सरकार ने साफ कर दिया है कि बिना अनुमति कोई भी मक्का में कदम नहीं रख सकेगा। इसी सख्ती के तहत अब तक 2.69 लाख से ज्यादा लोगों को मक्का में प्रवेश से रोक दिया गया है। अधिकारियों ने रविवार को इसकी पुष्टि की और हज नियमों का उल्लंघन करने वालों पर भारी जुर्माने और कार्रवाई की जानकारी दी। सरकार का कहना है कि हज के दौरान भीड़भाड़ के लिए अनधिकृत यात्रियों को जिम्मेदार ठहराया गया है। अधिकारियों ने यह भी बताया कि पिछले साल की भीषण गर्मी में मरने वालों में बड़ी संख्या ऐसे ही बिना अनुमति आने वालों की थी।

14 लाख मुस्लिम मक्का पहुंचे
फिलहाल, लगभग 14 लाख मुस्लिम आधिकारिक रूप से मक्का पहुंच चुके हैं, और आने वाले दिनों में और भी लोगों के पहुंचने की संभावना है।

क्या हैं हज यात्रियों के लिए नियम
सऊदी सरकार के नियमों के अनुसार, बिना अनुमति हज करने वाले व्यक्ति को 5,000 अमेरिकी डॉलर तक का जुर्माना और निर्वासन जैसे कठोर दंड का सामना करना पड़ सकता है।

मक्का में प्रेसवार्ता के दौरान अधिकारियों ने बताया कि 23,000 से अधिक सऊदी निवासियों पर हज नियमों के उल्लंघन के चलते जुर्माना लगाया गया है, जबकि हज से जुड़ी 400 कंपनियों के लाइसेंस रद्द कर दिए गए हैं।

More Topics

खाद्य विभाग की सचिव रीना बाबा साहब कंगाले ने ली समीक्षा बैठक

-कमर्शियल एलपीजी वितरण के लिए प्राथमिकता श्रेणियां तय, दैनिक...

छत्तीसगढ़ में फिल्म निर्माण को मिलेगी नई दिशा

स्क्रिप्ट समिति गठन हेतु महत्वपूर्ण बैठक रायपुर। संस्कृति एवं राजभाषा...

कक्षा 12वीं की हिन्दी विषय की पुनः परीक्षा 10 अप्रैल को आयोजित होगी

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल रायपुर द्वारा हायर सेकेण्डरी स्कूल...

ईरान ने वार्ता के लिए ट्रंप के सामने रख दी कड़ी शर्त,हिज़्बुल्लाह के खिलाफ…

डोनाल्ड ट्रंप द्वारा वार्ता पुनः शुरू करने के प्रस्ताव...

इसे भी पढ़े