Total Users- 1,168,081

spot_img

Total Users- 1,168,081

Saturday, March 7, 2026
spot_img

क्यों आती थी घर में अजीबोगरीब आवाज़ें

कई बार ऐसा होता है कि हम अपने आस-पास कुछ ऐसा नोटिस करते हैं, जो चौंका देने वाला होता है. वहीं कई बार कुछ अलग सा दिखाई ज़रूर देता है लेकिन हम जान ही नहीं पाते कि इसकी वजह क्या है? कुछ ऐसा ही हुआ एक परिवार के साथ, जिनके घर में लगातार एक अजीब से आवाज़ आती रहती थी. इसे सुन तो हर कोई रहा था लेकिन इसके पीछे की वजह कोई नहीं जान पा रहा था.
रहस्यमयी आवाज़ के पीछे क्या था?
एंड्रयू के घर से आ रही आवाज़ों के पीछे की वजह छत को तोडऩे पर पता लगी. यहां कई साल से खाली एक कमरे की प्लास्टरबोर्ड छत के पीछे मधुमक्खियों की पूरी कॉलोनी बसी हुई थी. यहां लगभग 1 लाख 80 हज़ार मधुमक्खियां पाई गईं. रात में इन्हीं के भिनभिनाने की आवाज़ पूरे घर में गूंजती थी. घर में कुल 3 कॉलोनी थीं और हर एक में 60 हज़ार से ज्यादा मधुमक्खियां थीं. इस घटना से जुड़ा हुआ वीडियो मिस्टर कार्ड ने सोशल मीडिया पर साझा किया है.
सालों से रह रही थीं मधुमक्खियां
प्रेस और जर्नल से बात करते हुए मिस्टर कार्ड ने खुद बताया कि इसमें पहली कॉलोनी 7 साल पुरानी है, जबकि अन्य 2 अभी बनी हैं. छत की रिपेयरिंग के वक्त इन्हें बाथरूम में जाते देखने के बाद ही इस रहस्य से पर्दा उठा. मिस्टर कार्ड का कहना है कि मधुमक्खियों ने इस जगह को उसके आकार के कारण चुना क्योंकि सपाट छत वाली संपत्ति में इंसुलेशन की कमी थी.

More Topics

महतारी गौरव वर्ष’ : महिला सशक्तिकरण के नवयुग की ओर अग्रसर छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ आज...

बाथ टॉवल की सही देखभाल और बदलने की जरुरी जानकारी

नहाने या हाथ पोंछने के बाद तौलिया हमारी त्वचा...

रेस्टोरेंट स्टाइल खिले-खिले चावल इस आसान टिप्स से घर पर बनाएं

रेस्टोरेंट में मिलने वाले खिले-खिले चावल देखने में जितने...

इसे भी पढ़े