Total Users- 1,178,889

spot_img

Total Users- 1,178,889

Tuesday, March 24, 2026
spot_img

कोल्लम में मछली पकड़ने वाली दो नौकाओं में आग लगी

केरल के कोल्लम जिले के मुक्कड़ में शुक्रवार को मछली पकड़ने वाली दो नौकाओं में आग लग गई। अधिकारियों ने इस घटना की जानकारी दी। अग्निशमन और बचाव सेवा के अधिकारियों ने बताया कि इस घटना के संबंध में उन्हें अपराह्न करीब एक बजे एक आपातकालीन फोन आया, जिसमें मुक्कड़ में खड़ी मछली पकड़ने वाली नौकाओं में आग लगने की सूचना दी गई। अधिकारियों के अनुसार, आग पहले मछली पकड़ने वाली एक नौका के रसोई घर में लगी और पास में बंधी दूसरी नौका तक फैल गई। उन्होंने बताया कि जब आग लगी, तब नौका पर दो प्रवासी मजदूर सवार थे।

उन्होंने आग के आस-पास की नौकाओं तक फैलने से रोकने के लिए रस्सी से बंधी दोनों नौकाओं को खोल कर अलग कर दिया। उन्होंने बताया कि इस दौरान वे मामूली रूप से झुलस गए। अधिकारियों ने बताया कि चामकाडा केंद्र से अग्निशमन और बचाव सेवा कर्मी सबसे पहले घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि इसके बाद अन्य केंद्रों से भी दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंची।

More Topics

नवरात्रि व्रत में भी खा सकते है समा चावल का हेल्दी और स्वादिष्ट उपमा

नवरात्रि व्रत में साबूदाना और कुट्टू से हटकर कुछ...

इसे भी पढ़े