Total Users- 1,178,918

spot_img

Total Users- 1,178,918

Tuesday, March 24, 2026
spot_img

कोई बख्शा न जाए, अमित शाह ने अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश

गृहमंत्री अमित शाह ने दिल्ली धमाके को लेकर फिर से बैठक की है। उन्होंने इसकी जानकारी एक्स पर दी है। अमित शाह ने लिखा कि दिल्ली कार धमाके को लेकर वरिष्ठ अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्हें निर्देश दिया कि इस घटना के सभी दोषियों को पता लगाएं। गृहमंत्री ने लिखा है कि इस धमाके में जो भी शामिल है, वह हमारी एजेंसियों से पूरी सजा पाएगा।

केंद्रीय गृहमंत्री ने कहा कि सुरक्षा एजेंसियों को दिल्ली विस्फोट के लिए जिम्मेदार प्रत्येक शख्स को तलाशने का निर्देश दिया गया है। उन्होंने कहा कि दिल्ली विस्फोट में संलिप्त प्रत्येक दोषी को हमारी एजेंसियों के प्रकोप का सामना करना पड़ेगा।

गौरतलब है कि गृह मंत्रालय ने विस्फोट की जांच एनआईए को भी सौंप दी है। यह स्पष्ट संकेत है कि इस विस्फोट को सरकार ने आतंकवादी कृत्य माना है, क्योंकि एनआईए को केवल आतंकवादी मामलों की जांच करने का अधिकार है।

इस धमाके में मृतकों की संख्या बढ़कर 12 हो गई है। गृह मंत्री ने कहा है कि शीर्ष जांच एजेंसियां ​​विस्फोट की जांच कर रही हैं और वे घटना की तह तक जाएंगी। अधिकारियों ने बताया कि सोमवार शाम लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास एक ट्रैफिक सिग्नल पर धीमी गति से चल रही एक कार में धमाका हुआ था। इस धमाके में 12 लोगों की मौत हो गई जबकि 20 अन्य घायल हो गए। धमाके की चपेट में आने कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए।

More Topics

नवरात्रि व्रत में भी खा सकते है समा चावल का हेल्दी और स्वादिष्ट उपमा

नवरात्रि व्रत में साबूदाना और कुट्टू से हटकर कुछ...

इसे भी पढ़े