Total Users- 1,178,759

spot_img

Total Users- 1,178,759

Monday, March 23, 2026
spot_img

कोंकण में रेलवे ट्रेक पर गिरा मलबा, 7 ट्रेन प्रभावित

बिहार, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, बिहार और असम में लगातार बारिश हो रही है। इससे इन राज्यों में नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। बाढ़ से जान-माल का भारी नुकसान हुआ है। सैकड़ों लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया है।

देशभर में जारी भारी बारिश का दौर थमता नहीं दिख रहा है। कई राज्यों में अब भी बाढ़ के हालात बने हुए हैं। इससे कई लोगों की मौत हो गई। मौसम विभाग ने आगामी पांच दिनों में कुछ क्षेत्रों में अत्यंत भारी तो, कुछ में भारी बारिश का अनुमान जताया है।

महाराष्ट्र में जारी भारी बारिश के बीच कोंकण में भूस्खलन की घटना सामने आई है। बताया कि रेलवे ट्रैक पर मलबा गिरने के कारण ट्रेनों का आवागमन बाधित हो गया। जहां सात ट्रेनों को रद्द करना पड़ा है, तो वहीं रत्नागिरी स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ जमा हो गई है। फिलहाल रेलवे ट्रैक से मलबा हटाने का काम किया जा रहा है।

भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने रत्नागिरी जिले के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। रायगढ़, सिंधुदुर्ग, पुणे, सतारा, कोल्हापुर, परभणी, हिंगोली, अमरावती, वर्धा और यवतमाल के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मुंबई, ठाणे, पालघर और धुले के लिए आज येलो अलर्ट जारी किया गया है।

बाढ़ के हालाताें को देखते हुए गृहमंत्री अमित शाह ने गुजरात, उत्तर प्रदेश और असम में मुख्यमंत्रियों से बात की और उन्हें केंद्र सरकार की ओर से हर संभव मदद का आश्वासन दिया है।

More Topics

नवरात्रि व्रत में भी खा सकते है समा चावल का हेल्दी और स्वादिष्ट उपमा

नवरात्रि व्रत में साबूदाना और कुट्टू से हटकर कुछ...

इसे भी पढ़े