Total Users- 1,181,722

spot_img

Total Users- 1,181,722

Friday, March 27, 2026
spot_img

केरल के सीएम पिनराई विजयन का इस्तीफा व भ्रष्टाचार के उच्च स्तरीय जांच की मांग

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)ने बुधवार को केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन के इस्तीफे और उनकी सरकार में भ्रष्टाचार के आरोपों की उच्च स्तरीय जांच की मांग की। केंद्र की सत्तारूढ़ पार्टी की ओर से यह मांग राज्य में सत्तारूढ़ मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के वरिष्ठ नेता और पूर्व राज्य मंत्री जी. सुधाकरन द्वारा केरल सरकार के इस दावे पर सवाल उठाए जाने के बाद आई है कि वामपंथी शासन के दौरान केरल विभिन्न मोर्चों पर शीर्ष पर है।

भाजपा के आरोप पर केरल सरकार की ओर से तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं आई। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता टॉम वडक्कन ने कहा कि वामपंथी सरकार में मंत्री रहे सुधाकरन ने प्रासंगिक सवाल पूछे हैं। वडक्कन ने यहां भाजपा मुख्यालय में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘उन्होंने पूछा है कि क्या केरल अब भारत में मादक पदार्थों के दुरुपयोग मामले में शीर्ष पर है? उन्होंने स्वास्थ्य क्षेत्र के बारे में बात की है, जहां बड़े पैमाने पर गड़बड़ी हुई है। उन्होंने शिक्षा क्षेत्र के बारे में भी बात की है, जिससे समझौता किया गया है। उन्होंने कहा कि पिछले दो सालों से प्रश्नपत्र लीक हो रहे हैं।’’

More Topics

खाद्य विभाग की सचिव रीना बाबा साहब कंगाले ने ली समीक्षा बैठक

-कमर्शियल एलपीजी वितरण के लिए प्राथमिकता श्रेणियां तय, दैनिक...

छत्तीसगढ़ में फिल्म निर्माण को मिलेगी नई दिशा

स्क्रिप्ट समिति गठन हेतु महत्वपूर्ण बैठक रायपुर। संस्कृति एवं राजभाषा...

कक्षा 12वीं की हिन्दी विषय की पुनः परीक्षा 10 अप्रैल को आयोजित होगी

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल रायपुर द्वारा हायर सेकेण्डरी स्कूल...

ईरान ने वार्ता के लिए ट्रंप के सामने रख दी कड़ी शर्त,हिज़्बुल्लाह के खिलाफ…

डोनाल्ड ट्रंप द्वारा वार्ता पुनः शुरू करने के प्रस्ताव...

इसे भी पढ़े