Total Users- 1,181,542

spot_img

Total Users- 1,181,542

Friday, March 27, 2026
spot_img

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के एक दिवसीय प्रवास

अम्बिकापुर। कलेक्टर विलास भोसकर ने जिला पंचायत सभाकक्ष में आगामी 13 तारीख को प्रस्तावित ग्रामीण विकास एवं कृषि एवं किसान कल्याण केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के एक दिवसीय अम्बिकापुर प्रवास की तैयारियों को लेकर अधिकारी की बैठक ली। इस दौरान उन्होंने आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
कलेक्टर भोसकर ने कुर्सी, टेबल, पंखा, कूलर, पेयजल, वीआईपी दीर्घा, साउंड सिस्टम और बिजली आपूर्ति, विभिन्न विभागीय स्टॉल , ग्रीन रूम, मंच, पार्किंग व्यवस्था, प्रवेश द्वार,निकासी द्वार जैसी अन्य सुविधाओं को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
उन्होंने सांस्कृतिक कार्यक्रम सहित अन्य गतिविधियों की तैयारी समय पूर्व करने के निर्देश दिए। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ विनय कुमार अग्रवाल, अपर कलेक्टर सुनील नायक, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमोलक सिंह ढिल्लों,परिवहन अधिकारी विनय सोनी सहित विभागीय अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

More Topics

खाद्य विभाग की सचिव रीना बाबा साहब कंगाले ने ली समीक्षा बैठक

-कमर्शियल एलपीजी वितरण के लिए प्राथमिकता श्रेणियां तय, दैनिक...

छत्तीसगढ़ में फिल्म निर्माण को मिलेगी नई दिशा

स्क्रिप्ट समिति गठन हेतु महत्वपूर्ण बैठक रायपुर। संस्कृति एवं राजभाषा...

कक्षा 12वीं की हिन्दी विषय की पुनः परीक्षा 10 अप्रैल को आयोजित होगी

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल रायपुर द्वारा हायर सेकेण्डरी स्कूल...

ईरान ने वार्ता के लिए ट्रंप के सामने रख दी कड़ी शर्त,हिज़्बुल्लाह के खिलाफ…

डोनाल्ड ट्रंप द्वारा वार्ता पुनः शुरू करने के प्रस्ताव...

इसे भी पढ़े