Total Users- 1,181,143

spot_img

Total Users- 1,181,143

Thursday, March 26, 2026
spot_img

कांग्रेस नेता मुरली धरन के कटाक्ष पर शशि थरूर का पलटवार

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और सांसद शशि थरूर को लेकर पार्टी में खींचतान जारी है। कुछ दिन पहले पूर्व कांग्रेस सांसद के. मुरलीधरन ने थरूर की तीखी आलोचना की थी। मंगलवार को थरूर ने उसका करारा जवाब दिया। कहा कि इस तरह की टिप्पणियां करने वालों को पहले यह देखना चाहिए कि उनकी पार्टी में हैसियत क्या है? दरअसल, केरल कांग्रेस के दिग्गज नेता के. मुरलीधरन ने रविवार को एक विवादास्पद बयान में कहा था कि जब तक थरूर राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर अपना रुख नहीं बदलते, तब तक उन्हें तिरुवनंतपुरम में किसी पार्टी कार्यक्रम में नहीं बुलाया जाएगा। मुरलीधरन ने यह भी कहा था कि अब थरूर को “हम में से एक” नहीं माना जाता।

थरूर का पलटवार
इस बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए थरूर ने संवाददाताओं से कहा, “सबसे पहले, मैं कहना चाहता हूं कि जो लोग ऐसा कह रहे हैं, उनके पास ऐसा कहने का कोई आधार होना चाहिए। वे कौन हैं? पार्टी में उनकी भूमिका क्या है? मैं जानना चाहता हूं।” थरूर का यह बयान साफ संकेत देता है कि पार्टी के भीतर मतभेद अब खुलकर सामने आ रहे हैं, खासकर केरल में कांग्रेस की अंदरूनी राजनीति को लेकर।

More Topics

खाद्य विभाग की सचिव रीना बाबा साहब कंगाले ने ली समीक्षा बैठक

-कमर्शियल एलपीजी वितरण के लिए प्राथमिकता श्रेणियां तय, दैनिक...

छत्तीसगढ़ में फिल्म निर्माण को मिलेगी नई दिशा

स्क्रिप्ट समिति गठन हेतु महत्वपूर्ण बैठक रायपुर। संस्कृति एवं राजभाषा...

कक्षा 12वीं की हिन्दी विषय की पुनः परीक्षा 10 अप्रैल को आयोजित होगी

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल रायपुर द्वारा हायर सेकेण्डरी स्कूल...

ईरान ने वार्ता के लिए ट्रंप के सामने रख दी कड़ी शर्त,हिज़्बुल्लाह के खिलाफ…

डोनाल्ड ट्रंप द्वारा वार्ता पुनः शुरू करने के प्रस्ताव...

इसे भी पढ़े