Total Users- 1,166,032

spot_img

Total Users- 1,166,032

Wednesday, March 4, 2026
spot_img

कंगना रनौत विवाद में फंसी, बीजेपी ने बयान पर किया किनारा

हाल ही में बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत फिर से चर्चा में है। हाल ही में कंगना रनौत ने कहा कि किसान आंदोलन के दौरान पंजाब भी बांग्लादेश बन जाएगा अगर हमारा शीर्ष नेतृत्व मजबूत नहीं होता। कंगना ने किसान आंदोलन पर सवाल उठाते हुए कहा कि आंदोलन के नाम पर हिंसा हुई। प्रदर्शन स्थलों पर यौन उत्पीड़न और हत्याएं हुईं। इस बयान से ही लगातार बहस हो रही है। इसे लेकर विपक्ष लगातार हमला कर रहा है।

कांग्रेस ने कंगना रनौत पर एनएसए लगाने की मांग भी की है। बीजेपी ने कहा कि इससे पार्टी को कोई मतलब नहीं है क्योंकि कंगना रनौत ने अपना व्यक्तिगत बयान दिया है। मीडिया चैनल को दिए गए एक इंटरव्यू में कंगना ने कहा कि अगर हमारा शीर्ष नेतृत्व मजबूत नहीं होता तो भारत बांग्लादेश की तरह होता। किसान आंदोलन में जो कुछ हुआ, सबने देखा है। हिंसा और रेप हुए। कृषि कानूनों को सही ठहराते हुए कंगना ने कहा कि लंबी योजनाओं के कारण बिल वापस होने से उपद्रवी डर गए।

कई विपक्षी दलों ने कंगना रनौत के बयान पर सवाल उठाए थे। कांग्रेस ने निशाना साधते हुए कंगना के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। इसके साथ ही कंगना के खिलाफ एनएसए लगाने की मांग भी की गई है। कंगना पर किसानों और पंजाब को बदनाम करने का आरोप भी लगाया गया है।

More Topics

इंडिया स्किल 2025-26 में छत्तीसगढ़ को मिली ऐतिहासिक सफलता

-छत्तीसगढ़ के प्रतिभागियों ने ईस्ट ज़ोन प्रतियोगिता में जीते...

सोनिया गांधी ने पीएम मोदी के विदेश नीति पर उठाए सवाल,चुप क्यों है सरकार

राहुल गांधी ने स्पष्ट कहा कि सुरक्षा चिंताएँ वास्तविक...

रूखे बालों में आ जाएगी जान, एलोवेरा के इस आसान नुस्खे से बनाएं नेचुरल कंडीशनर

प्रदूषण, केमिकल युक्त हेयर प्रोडक्ट्स और गलत हेयर केयर...

होली के मौके पर ठंडी-ठंडी ठंडाई घर पर ही बनाएं

होली में रंग खेलने के बाद जब गला सूख...

 90 वर्षीय चाका बाई पुनः सुन सकती है जीवन की मधुर ध्वनि

-मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में श्रवणदोष से पीड़ित चाका बाई...

इसे भी पढ़े