Total Users- 1,181,542

spot_img

Total Users- 1,181,542

Friday, March 27, 2026
spot_img

‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर कल विपक्ष के साथ होगी सर्वदलीय बैठक

सरकार ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के जवाब में शुरू किए गए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद सभी राजनीतिक दलों की एक सर्वदलीय बैठक बुलाई है। यह बैठक कल, 8 मई को सुबह 11 बजे संसद भवन परिसर में आयोजित होगी। सरकार का उद्देश्य विपक्षी दलों को ऑपरेशन के विवरण और आगे की रणनीति से अवगत कराना है। केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने एक्स पर एक पोस्ट कर ये जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सर्वदलीय नेताओं की यह बैठक संसद पुस्तकालय भवन के समिति कक्ष जी-074 में होगी।

भारतीय सशस्त्र बलों ने 7 मई की तड़के ‘ऑपरेशन सिंदूर’ शुरू किया, जिसमें पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर (PoK) में नौ आतंकी ठिकानों पर सटीक हमले किए गए। रक्षा मंत्रालय के अनुसार, ये हमले पहलगाम में 22 अप्रैल 2025 को हुए आतंकी हमले के जवाब में किए गए, जिसमें 25 भारतीय और एक नेपाली नागरिक मारे गए थे। मंत्रालय ने स्पष्ट किया कि हमले “केंद्रित, संयमित और गैर-उत्तेजक” थे, और पाकिस्तानी सैन्य सुविधाओं को निशाना नहीं बनाया गया

More Topics

खाद्य विभाग की सचिव रीना बाबा साहब कंगाले ने ली समीक्षा बैठक

-कमर्शियल एलपीजी वितरण के लिए प्राथमिकता श्रेणियां तय, दैनिक...

छत्तीसगढ़ में फिल्म निर्माण को मिलेगी नई दिशा

स्क्रिप्ट समिति गठन हेतु महत्वपूर्ण बैठक रायपुर। संस्कृति एवं राजभाषा...

कक्षा 12वीं की हिन्दी विषय की पुनः परीक्षा 10 अप्रैल को आयोजित होगी

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल रायपुर द्वारा हायर सेकेण्डरी स्कूल...

ईरान ने वार्ता के लिए ट्रंप के सामने रख दी कड़ी शर्त,हिज़्बुल्लाह के खिलाफ…

डोनाल्ड ट्रंप द्वारा वार्ता पुनः शुरू करने के प्रस्ताव...

इसे भी पढ़े