Total Users- 1,181,511

spot_img

Total Users- 1,181,511

Friday, March 27, 2026
spot_img

‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर आतंकवाद के खिलाफ भारत को मिला जापान का साथ

जापान की राजधानी टोक्यो में भारतीय सांसदों के एक सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल ने जापान के विदेश मंत्री ताकेशी इवाया से भेंट की। इस मुलाकात के दौरान भारत के दृढ़ और स्पष्ट रुख को दोहराया गया कि आतंकवाद किसी भी रूप में स्वीकार्य नहीं है और इसे जड़ से समाप्त किया जाना चाहिए। जापानी मंत्री ने भारत की आतंकवाद विरोधी नीति का न केवल समर्थन किया बल्कि हालिया पहलगाम आतंकी हमले पर गहरा शोक भी व्यक्त किया।

प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे जनता दल (यूनाइटेड) के सांसद संजय कुमार झा ने कहा, “हमने भारत का पक्ष बहुत दृढ़ता से रखा। जापानी विदेश मंत्री ने हमारे विचारों की सराहना की और कहा कि आतंकवाद के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि भारत ने संयम दिखाकर एक सकारात्मक उदाहरण प्रस्तुत किया है। उन्होंने विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर द्वारा उन्हें दी गई जानकारी का भी उल्लेख किया और इस लड़ाई में भारत के साथ मजबूती से खड़े होने की बात कही।”

इससे पूर्व प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने टोक्यो के एडोगावा क्षेत्र में स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। यह कार्यक्रम भारत-जापान संबंधों के ऐतिहासिक मूल्यों और शांति के प्रतीक महात्मा गांधी के विचारों को वैश्विक मंच पर प्रस्तुत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम था।

More Topics

खाद्य विभाग की सचिव रीना बाबा साहब कंगाले ने ली समीक्षा बैठक

-कमर्शियल एलपीजी वितरण के लिए प्राथमिकता श्रेणियां तय, दैनिक...

छत्तीसगढ़ में फिल्म निर्माण को मिलेगी नई दिशा

स्क्रिप्ट समिति गठन हेतु महत्वपूर्ण बैठक रायपुर। संस्कृति एवं राजभाषा...

कक्षा 12वीं की हिन्दी विषय की पुनः परीक्षा 10 अप्रैल को आयोजित होगी

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल रायपुर द्वारा हायर सेकेण्डरी स्कूल...

ईरान ने वार्ता के लिए ट्रंप के सामने रख दी कड़ी शर्त,हिज़्बुल्लाह के खिलाफ…

डोनाल्ड ट्रंप द्वारा वार्ता पुनः शुरू करने के प्रस्ताव...

इसे भी पढ़े