Total Users- 1,181,276

spot_img

Total Users- 1,181,276

Thursday, March 26, 2026
spot_img

ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत तीन दुश्मनों से लड़ रहा था-सेना प्रमुख जनरल राहुल सिंह

भारतीय के उप सेना प्रमुख जनरल राहुल सिंह का कहना है कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत एक तरह से तीन दुश्मनों से लड़ रहा था। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान से चली जंग के दौरान चीन की ओर से उसे लाइव अपडेट्स दिए जा रहे थे। इसके अलावा तुर्की भी उसकी मदद में था। इस तरह भारत की सेना एक सीमा पर तीन दुश्मनों से मुकाबला कर रही थी। उप सेना प्रमुख राहुल सिंह ने FICCI से आयोजित कार्यक्रम में कहा कि चीनियों की तरफ से जंग के दौरान पाकिस्तान को लाइव अपडेट्स दिए जा रहे थे। इस तरह से चीन पूरी मदद पाकिस्तान को कर रहा था और उसने कोई कसर नहीं छोड़ी।

नए दौर की मिलिट्री तकनीक विषय पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए लेफ्टिनेंट जनरल ने कहा, ‘हमारे पास सीमा एक थी, लेकिन दुश्मन दो थे और वास्तव में तो ये तीन थे। पाकिस्तान सामने था ही और चीन उसे हर तरह से मदद पहुंचा रहा था। यहां तक कि पाकिस्तान के पास जो हथियार हैं, उनमें से 81 फीसदी तो चीन के ही हैं। इस तरह चीन ने अपने हथियारों की टेस्टिंग भी दूसरे हथियारों के सामने कर ली। इस तरह चीन के लिए अपने हथियार की टेंस्टिंग के मकसद से एक लाइव लैब बन गई। इसी तरह तुर्की ने भी अपने तरीके से पाकिस्तान को पूरी मदद की। डीजीएमओ लेवल की जब बात हो रही थी तो पाकिस्तान को पूरा अपडेट चीन की ओर से मिल रहा था।’

More Topics

खाद्य विभाग की सचिव रीना बाबा साहब कंगाले ने ली समीक्षा बैठक

-कमर्शियल एलपीजी वितरण के लिए प्राथमिकता श्रेणियां तय, दैनिक...

छत्तीसगढ़ में फिल्म निर्माण को मिलेगी नई दिशा

स्क्रिप्ट समिति गठन हेतु महत्वपूर्ण बैठक रायपुर। संस्कृति एवं राजभाषा...

कक्षा 12वीं की हिन्दी विषय की पुनः परीक्षा 10 अप्रैल को आयोजित होगी

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल रायपुर द्वारा हायर सेकेण्डरी स्कूल...

ईरान ने वार्ता के लिए ट्रंप के सामने रख दी कड़ी शर्त,हिज़्बुल्लाह के खिलाफ…

डोनाल्ड ट्रंप द्वारा वार्ता पुनः शुरू करने के प्रस्ताव...

इसे भी पढ़े