Total Users- 1,178,759

spot_img

Total Users- 1,178,759

Monday, March 23, 2026
spot_img

उत्तर प्रदेश में बिजली गिरने से 47 की मौत, IMD ने इन राज्यों के लिए जारी किया अलर्ट

देश के कुछ राज्यों में जहां बारिश सामान्‍य स्‍तर की हो रही है, तो वहीं कुछ राज्यों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। इससे जनजीवन प्रभावित हो रहा है। मौसम विभाग की मानें तो फिलहाल बारिश का दौर जारी रहेगा। कुछ राज्यों में भारी बारिश का भी अनुमान है।

देशभर के सभी हिस्सों में बारिश हो रही है। पहाड़ी राज्‍यों में लोगों को ज्‍यादा दिक्‍कतों को सामना करना पड़ रहा है। पिछले कुछ दिनों में यहां भूस्खलन की घटनाएं भी देखने को मिली है। साथ ही कुछ राज्यों में बाढ़ जैसे हालात भी हो गए हैं। मौसम विभाग के अनुसार, 15 जुलाई तक सभी राज्यों में बारिश का दौर जारी रहेगा।

उत्तर प्रदेश में 47 की मौत

उत्तर प्रदेश में भी भारी बारिश के कारण जनजीवन प्रभावित है। यहां बिजली गिरने से अब तक 47 लोगों की मौत हो चुकी है, साथ ही कई लोगों के झुलसने की भी जानकारी है। सभी घायलों को उपचार के लिए अस्‍पताल में भर्ती करवाया गया है।

हिमाचल में मानसून कमजोर हो गया है, हालांकि अधिकांश हिस्सों में बारिश जारी है। तापमान भी घट गया है।

मौसम विभाग ने मध्य प्रदेश में मध्यम बारिश का अनुमान जताया है। बंगाल की खाड़ी में एक चक्रवाती दबाव के क्षेत्र में 14-15 जुलाई से अच्छी वर्षा की संभावना है। हालांकि वर्तमान में अलग-अलग स्थानों पर बनी मौसम प्रणालियों के प्रभाव से विभिन्न स्थानों पर हल्की वर्षा होने के आसार हैं। शुक्रवार को रीवा, सागर, जबलपुर, शहडोल संभाग के जिलों में मध्यम वर्षा हो सकती है। शेष क्षेत्रों में हल्की वर्षा होने का अनुमान है।

More Topics

नवरात्रि व्रत में भी खा सकते है समा चावल का हेल्दी और स्वादिष्ट उपमा

नवरात्रि व्रत में साबूदाना और कुट्टू से हटकर कुछ...

इसे भी पढ़े