Total Users- 1,181,511

spot_img

Total Users- 1,181,511

Friday, March 27, 2026
spot_img

इसरो ने किया सैटेलाइट EOS-09 लॉन्च, डिफेंस के क्षेत्र में अहम भूमिका

श्रीहरिकोटा । भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से EOS-09 सैटेलाइट को लॉन्च किया है। इस सीरीज के सैटेलाइट को रिसैट-1बी (RISAT-1B) के नाम से भी जाना जाता है।

अंतरिक्ष कार्यक्रम में मील का पत्थर
यह प्रक्षेपण भारत के अंतरिक्ष कार्यक्रम में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होगा। जिस सैटेलाइट श्रंखला से भारत ने सर्जिकल और एयर स्ट्राइक पर नज़र रखी थी EOS-09 उसी का लेटेस्ट वर्जन है। EOS-09 सैटेलाइट को पीएसएलवी-सी61 एक्सएल (PSLV-C61 XL) रॉकेट से 529 किलोमीटर की ऊंचाई पर पृथ्वी की कक्षा में स्थापित किया जाएगा। इस उपग्रह का वजन 1,710 किलोग्राम है,यह सी-बैंड सिंथेटिक अपर्चर रडार (SAR) से लैस है।

हाई-रिजॉल्यूशन इमेज मुहैया कराने में सक्षम
यह रडार दिन-रात और किसी भी मौसम की स्थिति में पृथ्वी की सतह की हाई-रिजॉल्यूशन इमेज मुहैया कराने में सक्षम है। इस सैटेलाइट का प्रक्षेपण रविवार सुबह को सुबह 5 बजकर 59 मिनट पर होगा। EOS-09 रिसैट (रडार इमेजिंग सैटेलाइट) श्रृंखला का सातवां उपग्रह है, इसकी उन्नत रडार इमेजिंग तकनीक इसे बादलों, कोहरे या अंधेरे जैसी प्रतिकूल परिस्थितियों में भी सटीक और उच्च-गुणवत्ता वाली तस्वीरें लेने में सक्षम बनाती है।

EOS-09 देश की रक्षा गतिविधियों के लिए महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करेगा। यह सैन्य नियोजन और संचालन में सहायता करेगा, जैसे कि सीमा निगरानी, संदिग्ध गतिविधियों की निगरानी और रणनीतिक क्षेत्रों की मैपिंग। इसकी उच्च-रिजॉल्यूशन इमेजिंग क्षमता सेना के लिए महत्वपूर्ण डेटा उपलब्ध कराएगी।

More Topics

खाद्य विभाग की सचिव रीना बाबा साहब कंगाले ने ली समीक्षा बैठक

-कमर्शियल एलपीजी वितरण के लिए प्राथमिकता श्रेणियां तय, दैनिक...

छत्तीसगढ़ में फिल्म निर्माण को मिलेगी नई दिशा

स्क्रिप्ट समिति गठन हेतु महत्वपूर्ण बैठक रायपुर। संस्कृति एवं राजभाषा...

कक्षा 12वीं की हिन्दी विषय की पुनः परीक्षा 10 अप्रैल को आयोजित होगी

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल रायपुर द्वारा हायर सेकेण्डरी स्कूल...

ईरान ने वार्ता के लिए ट्रंप के सामने रख दी कड़ी शर्त,हिज़्बुल्लाह के खिलाफ…

डोनाल्ड ट्रंप द्वारा वार्ता पुनः शुरू करने के प्रस्ताव...

इसे भी पढ़े