Total Users- 1,178,706

spot_img

Total Users- 1,178,706

Monday, March 23, 2026
spot_img

अफगानिस्तान और पाकिस्तान दोनों आमने-सामने, भारत ने पाक को जमकर लताड़ा

अफगानिस्तान के अंदर पाकिस्तान की हालिया स्ट्राइक ने दोनों देशों के बीच तनाव को फिर से चरम पर पहुंचा दिया है। दोनों देश अब आमने-सामने हैं और इसी बवाल के बीच भारत भी तालिबान के समर्थन में कूद पड़ा है। भारत ने ना केवल इन हमलों की निंदा की बल्कि पाकिस्तान को जमकर लताड़ा है। भारत ने इसे पाकिस्तान की घरेलू विफलताओं से ध्यान भटकाने की एक हताश कोशिश करार दिया है।

दरअसल भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने बयान जारी करते हुए कहा कि रमजान के पवित्र महीने में पाकिस्तान द्वारा किए गए इन हमलों में महिलाओं और बच्चे समेत आम नागरिकों की मौत होना बेहद निंदनीय है। भारत ने स्पष्ट किया कि पाकिस्तान अपने आंतरिक समस्याओं और सुरक्षा मोर्चे पर अपनी नाकामी को छिपाने के लिए पड़ोसी देश की संप्रभुता का उल्लंघन कर रहा है।

भारत ने एक बार फिर दोहराया कि वो अफगानिस्तान की सोवनिटी यानी संप्रभुता और टेरिटोरियल इंटीग्रिटी यानी क्षेत्रीय अखंडता के साथ मजबूती से खड़ा है। वहीं दूसरी ओर पाकिस्तान इस हमले के बाद अब सफाई देने में जुटा हुआ है। पाकिस्तान के सूचना मंत्रालय ने इस कार्रवाही का बचाव किया है। इस्लामाबाद का दावा है कि उसने इंटेलिजेंस इनपुट के आधार पर अफगानिस्तान के भीतर तहरीक तालिबान यानी टीटीपी और इस्लामिक स्टेट आईएसपी के सात ठिकानों पर सटीक हमले किए हैं।

पाकिस्तान का कहना है कि बन्नु और बजोर में हुए आतंकी हमलों के तार अफगान हैंडलर से जुड़े थे। जिसके जवाब में यह कार्रवाई जरूरी थी। पाकिस्तान ने अफगान तालीबान पर आरोप लगाया कि बार-बार चेतावनी के बावजूद काबुल अपनी जमीन का इस्तेमाल पाकिस्तान विरोधी आतंकियों को करने से रोकने में नाकाम रहा है। लेकिन काबुल ने इन सभी आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया।

More Topics

नवरात्रि व्रत में भी खा सकते है समा चावल का हेल्दी और स्वादिष्ट उपमा

नवरात्रि व्रत में साबूदाना और कुट्टू से हटकर कुछ...

इसे भी पढ़े