Total Users- 1,178,783

spot_img

Total Users- 1,178,783

Monday, March 23, 2026
spot_img

अनंत अंबानी की शादी में बम धमकी देने वाला आरोपी इंजीनियर, गुजरात से गिरफ्तार

ANI, मुंबई Ambani की शादी में बम धमकी: मंगलवार को अनंत अंबानी की शादी में बम की धमकी देने का आरोपी मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल, आरोपित व्यक्ति ने सोशल मीडिया पर अंबानी के घर को बम से उड़ाने की धमकी दी थी।

पुलिस ने बताया कि आरोपी 32 वर्षीय गुजरात का रहने वाला है और इंजीनियर है।

कौन है आरोपी?

पुलिस के एक अधिकारी ने समाचार एजेंसी PTI को बताया कि आरोपी की पहचान विरल शाह के रूप में हुई है। वह वडोदरा का निवासी है। मंगलवार सुबह मुंबई पुलिस की अपराध शाखा ने गुजरात स्थित उसके घर से उसे गिरफ्तार किया।

कैसे पकड़ा गया आरोपी?

अधिकारी ने बताया कि जांच के दौरान एक्स यूजर का पता वडोदरा में चला। इसके बाद मुंबई अपराध शाखा की एक टीम को गुजरात भेजा गया और आरोपी को वडोदरा से पकड़ लिया गया। अब आरोपी को मुंबई लाया जा रहा है।

अंबानी के घर की बढ़ाई गई थी सुरक्षा

इससे पहले, मुंबई पुलिस अधिकारियों ने शनिवार को उद्योगपति मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी की बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स में सुरक्षा घेरा बढ़ा दिया था। अनंत अंबानी की शादी में बम की संभावित धमकी से संबंधित एक सोशल मीडिया पोस्ट के संबंध में पुलिस ने जांच शुरू कर दी थी।

इस यूजर ने किया था अजीब सा पोस्ट

बता दें कि सोशल मीडिया पर यह पोस्ट FFSFIR नाम के यूजर ने किया था। इस पोस्ट में उसने लिखा था कि अगर अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में बम विस्फोट हो जाए, तो पूरी दुनिया की अर्थव्यवस्था उलट जाएगी।

एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर सोशल मीडिया पोस्ट में आरोपी ने लिखा था, ‘मेरे दिमाग में एक बेशर्मी भरा विचार आया कि अगर अंबानी की शादी में बम फट गया, तो आधी दुनिया उलट जाएगी। एक पिन कोड में खरबों डॉलर।’

अफवाह या सच में दी थी धमकी?

इस पोस्ट की सूचना एक नागरिक ने पुलिस को दी जिसके आधार पर अधिकारियों ने सोशल मीडिया पर पोस्ट को खंगाला। पुलिस ने इस बम की धमकी को एक अफवाह माना, लेकिन मुंबई के बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स में आयोजित विवाह समारोह के आसपास सुरक्षा बढ़ा दिए गए थे

More Topics

नवरात्रि व्रत में भी खा सकते है समा चावल का हेल्दी और स्वादिष्ट उपमा

नवरात्रि व्रत में साबूदाना और कुट्टू से हटकर कुछ...

इसे भी पढ़े