Total Users- 1,167,868

spot_img

Total Users- 1,167,868

Saturday, March 7, 2026
spot_img

क्या बंगाल हिंसा में बांग्लादेशी कनेक्शन है ? स्थानीय नेताओं का समर्थन मिलने के मिले संकेत

पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में हाल ही में भड़की हिंसा को लेकर अब केंद्र सरकार सतर्क हो गई है। गृह मंत्रालय के सूत्रों के मुताबिक शुरुआती जांच में संकेत मिले हैं कि इस हिंसा में बांग्लादेशी अराजक तत्वों का हाथ हो सकता है। बताया जा रहा है कि इन बाहरी तत्वों को शुरू में कुछ स्थानीय नेताओं का समर्थन भी मिला, लेकिन बाद में हालात उनके काबू से बाहर हो गए।

गृह मंत्रालय ने हिंसा प्रभावित मुर्शिदाबाद के साथ-साथ बंगाल के अन्य संवेदनशील जिलों पर भी नज़र रखने के आदेश दिए हैं। गृह सचिव गोविंद मोहन ने शनिवार को राज्य के मुख्य सचिव और डीजीपी से बात कर स्थिति की जानकारी ली और केंद्र की ओर से हर संभव मदद का भरोसा दिया।

बीएसएफ की तैनाती
स्थिति को संभालने के लिए केंद्र ने सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) की 9 कंपनियां मुर्शिदाबाद में तैनात की हैं, जिनमें 900 से ज्यादा जवान शामिल हैं। इनमें से 300 जवान पहले से जिले में मौजूद थे, जबकि अतिरिक्त कंपनियां राज्य सरकार की मांग पर भेजी गई हैं।

हुईं 150 से ज्यादा गिरफ्तारियां
राज्य के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) ने बताया कि मुर्शिदाबाद की स्थिति अब नियंत्रण में है, लेकिन माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है। अब तक 150 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया गया है। डीजीपी के अनुसार बीएसएफ की स्थानीय टुकड़ियों की मदद से हालात पर काबू पाने की कोशिशें की जा रही हैं।

More Topics

 कृषक उन्नति योजना से सशक्त हो रहे अन्नदाता

किसानों की खुशहाली को मिला बल, अंतर राशि से...

महिला सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता की प्रेरक मिसाल जानकी

-महिला सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता की प्रेरक मिसाल जानकी-सरकारी योजनाओं...

स्व-सहायता समूह से जुड़कर लखपति दीदी बनी कांतिबाई

मेहनत, धैर्य और सही मार्गदर्शन से कोई भी महिला...

इसे भी पढ़े