Total Users- 1,165,239

spot_img

Total Users- 1,165,239

Tuesday, March 3, 2026
spot_img

अमेरिका में सत्ता परिवर्तन से पहले बदले जेलेंस्की के सुर, पहली बार दिए रूस से शांति वार्ता के दिए संकेत

 रूस और यूक्रेन में 878 दिनों से चल रहे युद्ध के बीच  अमेरिका (USA) में सत्ता परिवर्तन से पहले  यूक्रेनी राष्ट्रपति (Ukrainian President)  वोलोदिमिर जेलेंस्की (Volodymyr Zelensky) के सुर  बदले नजर आ रहे हैं। जेलेंस्की ने  पहली बार अब रूस से बातचीत की इच्छा व  शांति वार्ता  का संकेत दिया है। राष्ट्र को संबोधित करते हुए असामान्य रूप से नरम स्वर में उन्होंने यह इच्छा जताई। जेलेंस्की ने सुझाव दिया कि रूस को अगले शांति शिखर सम्मेलन में प्रतिनिधिमंडल भेजना चाहिए। जेलेंस्की ने कहा, अगला शांति शिखर सम्मेलन नवंबर में आयोजित हो सकता है। गौरतलब है कि नवंबर माह में ही अमरीका में राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव होने जा रहे हैं।

More Topics

इसे भी पढ़े