Total Users- 1,179,113

spot_img

Total Users- 1,179,113

Tuesday, March 24, 2026
spot_img

US “विक्ट्री फंड” के अध्यक्ष ने कहा, “Kamala राष्ट्रपति बनें तो सबसे पहले अपने ननिहाल भारत आएं।”

अमेरिका में राष्ट्रपति पद के चुनाव में डेमोक्रेटिक पार्टी की संभावित उम्मीदवार कमला हैरिस के प्रचार अभियान के लिए चंदा एकत्र करने वाले एक भारतीय अमेरिकी ने देश की उपराष्ट्रपति से आग्रह किया है कि यदि वह आम चुनाव में राष्ट्रपति चुनी जाती हैं तो वह सबसे पहले अपने ननिहाल भारत में  चेन्नई की यात्रा करें। हैरिस (59) अमेरिका में नवंबर में प्रस्तावित राष्ट्रपति चुनाव में डेमोक्रेटिक पार्टी की संभावित उम्मीदवार हैं। उन्होंने राष्ट्रपति जो बाइडेन के इस दौड़ से हटने के बाद पिछले सप्ताह राष्ट्रपति पद के लिए अपनी उम्मीदवारी की आधिकारिक घोषणा की थी।

हालांकि, अभी डेमोक्रेटिक पार्टी ने उन्हें अपना आधिकारिक प्रत्याशी घोषित नहीं किया है। ‘एशियन अमेरिकन पैसिफिक आइलैंडर्स’ (AAPI ) ‘विक्ट्री फंड’ के अध्यक्ष एवं संस्थापक शेखर नरसिम्हन ने एक साक्षात्कार में कहा, ‘‘अगर वह चुनी जाती हैं, तो मैं दबाव डालते हुए कहूंगा, ‘चलिए, भारत चलते हैं। आपको चेन्नई जाना होगा। आप दिल्ली जा सकती हैं। दिल्ली जाना अच्छा है, लेकिन हमें चेन्नई भी जाना होगा’।” चेन्नई हैरिस की मां श्यामला गोपालन का गृहनगर था। गोपालन 16 साल की उम्र में उच्च शिक्षा के लिए अमेरिका चली गई थीं।

More Topics

नवरात्रि व्रत में भी खा सकते है समा चावल का हेल्दी और स्वादिष्ट उपमा

नवरात्रि व्रत में साबूदाना और कुट्टू से हटकर कुछ...

इसे भी पढ़े