Total Users- 1,179,018

spot_img

Total Users- 1,179,018

Tuesday, March 24, 2026
spot_img

रूस के बाद यूक्रेन की यात्रा पर जा सकते हैं PM मोदी

 प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की के साथ वार्ता करने के लिए अगले महीने यूक्रेन की राजधानी कीव का दौरा कर सकते हैं। राजनयिक सूत्रों ने शनिवार को यह जानकारी दी। उनका यह दौरा यूक्रेन पर रूस के युद्ध को समाप्त करने के लिए एक रास्ता तैयार करने के लिए नए सिरे से किए जा रहे वैश्विक प्रयासों की पृष्ठभूमि में हो सकता है। 

सूत्रों ने बताया कि मोदी 24 अगस्त को यूक्रेन के राष्ट्रीय दिवस के आसपास कीव की यात्रा कर सकते हैं और उनके यूक्रेन से पोलैंड जाने की भी संभावना है। यदि यह यात्रा होती है तो यह मोदी की यूक्रेन की पहली यात्रा होगी तथा लगभग 45 वर्षों में किसी भारतीय प्रधानमंत्री की पोलैंड की पहली यात्रा होगी। सूत्रों ने बताया कि यात्रा पर अभी तक कोई अंतिम निर्णय नहीं हुआ है, क्योंकि ‘‘युद्ध क्षेत्र” में यात्रा के लिए रसद के मामले में व्यापक पैमाने पर तैयारियों की आवश्यकता होगी। 

एक सूत्र ने बताया कि विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने 19 जुलाई को यूक्रेन के विदेश मंत्री दिमित्रो कुलेबा से फोन पर बातचीत की और उन्होंने प्रधानमंत्री की यात्रा पर चर्चा की। एक विशेषज्ञ ने बताया कि मोदी की यात्रा का मुख्य उद्देश्य रूस-यूक्रेन संघर्ष को समाप्त करने के तरीकों की खोज करना है। 

मोदी ने आठ-नौ जुलाई को रूस की यात्रा की थी और अमेरिका ने इसकी आलोचना की थी। ऐसी खबरें हैं कि मोदी की रूस यात्रा को लेकर कई पश्चिमी देश नाखुश हैं। प्रधानमंत्री ने इटली के अपुलिया में जी7 शिखर सम्मेलन के इतर पिछले महीने यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की से मुलाकात की थी। 

More Topics

नवरात्रि व्रत में भी खा सकते है समा चावल का हेल्दी और स्वादिष्ट उपमा

नवरात्रि व्रत में साबूदाना और कुट्टू से हटकर कुछ...

इसे भी पढ़े