Total Users- 1,179,113

spot_img

Total Users- 1,179,113

Tuesday, March 24, 2026
spot_img

Venezuela में Nicolas Maduro की जीत, विपक्ष ने बताया धोखाधड़ी

साउथ अमेरिकी देश वेनेजुएला (Venezuela) में रविवार को हुए चुनाव में राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को फिर से विजेता घोषित किया गया है। मादुरो पिछले 11 साल से सत्ता में हैं। विपक्ष को उम्मीद थी कि वे देश की पस्त अर्थव्यवस्था को सुधारने के लिए जीत हासिल करेंगे, लेकिन परिणाम उनके विपरीत रहे। देश की स्थिति इतनी खराब है कि पिछले 10 सालों में 70 लाख लोग यहां से पलायन कर चुके हैं। राष्ट्रीय चुनाव परिषद के अध्यक्ष और मादुरो के करीबी एल्विस अमोरोसो ने बताया कि मादुरो को 51% वोट मिले हैं, जबकि मुख्य विपक्षी उम्मीदवार एडमुंडो गोंजालेज को 44% वोट मिले। अब तक 80% बैलट गिने जा चुके हैं। सभी विपक्षी नेता मादुरो को सत्ता से हटाने के लिए एडमुंडो के समर्थन में एकजुट थे।विपक्ष ने नतीजों को धोखाधड़ी बताते हुए खारिज कर दिया और दावा किया कि एडमुंडो ने 70% वोटों से जीत हासिल की है। जब मादुरो नतीजों का जश्न मनाने के लिए बाहर आए, तो उन्होंने अज्ञात विदेशी दुश्मनों पर वोटिंग सिस्टम को हैक करने की कोशिश करने का आरोप लगाया और वेनेजुएला में हिंसा भड़काने की कोशिश करने वालों को सजा देने का वादा किया।.

More Topics

नवरात्रि व्रत में भी खा सकते है समा चावल का हेल्दी और स्वादिष्ट उपमा

नवरात्रि व्रत में साबूदाना और कुट्टू से हटकर कुछ...

इसे भी पढ़े