Total Users- 1,178,857

spot_img

Total Users- 1,178,857

Tuesday, March 24, 2026
spot_img

कमान सौंपने का निर्णय लिया और आगे बढ़ने का यही सर्वश्रेष्ठ तरीका है: अमेरिकी राष्ट्रपति Joe Biden

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने बुधवार को कहा कि उन्होंने नयी पीढ़ी को कमान सौंपने का निर्णय लिया और यही आगे बढ़ने का सबसे सही तरीका है। बाइडन ने अपने कार्यालय से देश के नाम संबोधन में यह बात कही। उन्होंने कहा ‘‘ मैंने तय किया कि आगे बढ़ने का सबसे अच्छा तरीका यही है कि कमान नयी पीढ़ी को सौंपी जाए। यह हमारे देश को एकजुट करने का सर्वश्रेष्ठ तरीका है। 

सार्वजनिक जीवन में लंबा अनुभव लेने का भी एक वक्त और स्थान होता है और इसी के साथ नयी आवाजों, युवा विचारों का भी एक वक्त और स्थान होता है, इसलिए वह समय और स्थान यही है।” बाइडन ने देश के नाम यह संबोधन राष्ट्रपति पद की दौड़ से हटने तथा डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार के रूप में उपराष्ट्रपति कमला हैरिस के नाम का समर्थन करने के तीन दिन बाद दिया है। हैरिस अब राष्ट्रपति पद की संभावित उम्मीदवार हैं। 

More Topics

नवरात्रि व्रत में भी खा सकते है समा चावल का हेल्दी और स्वादिष्ट उपमा

नवरात्रि व्रत में साबूदाना और कुट्टू से हटकर कुछ...

इसे भी पढ़े