Total Users- 1,179,162

spot_img

Total Users- 1,179,162

Tuesday, March 24, 2026
spot_img

हैती के प्रधानमंत्री की सुरक्षा में अधिकारियों ने चलाईं गोलियां

हैती के प्रधानमंत्री गैरी कोनिले को पोर्ट-ऑ-प्रिंस स्थित एक अस्पताल से बाहर निकलते समय सुरक्षा के लिए अधिकारियों को गोलियां चलानी पड़ीं। प्रधानमंत्री के कार्यालय ने यह जानकारी दी ।बयान में बताया गया कि कोनिले, राष्ट्रीय पुलिस प्रमुख नॉर्मिल रामेउ और कुछ पत्रकारों के साथ अस्पताल में थे, जब अचानक इमारत के बाहर गोलियों की आवाज सुनाई दी। प्रधानमंत्री ने एक साक्षात्कार की रिकॉर्डिंग पूरी की थी, तभी गोलियों की आवाज आई। सुरक्षा अधिकारियों ने प्रधानमंत्री और उनकी टीम को अस्पताल से सुरक्षित बाहर निकालने के लिए गोलियां चलाईं।

इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। इस महीने की शुरुआत में, कोनिले और पुलिस प्रमुख ने इसी अस्पताल का दौरा किया था, जब प्राधिकारियों ने कहा कि उन्होंने हथियारबंद गिरोहों को अस्पताल में कब्जा कर लिया है। उस समय, कोनिले ने अस्पताल को ‘‘युद्ध क्षेत्र” बताया था। प्रधानमंत्री के कार्यालय ने बताया कि अस्पताल अब भी हैती की राष्ट्रीय पुलिस और केन्याई पुलिस के नेतृत्व वाले संयुक्त राष्ट्र के बहुराष्ट्रीय सुरक्षा मिशन के नियंत्रण में है, जिसका उद्देश्य हैती में आपराधिक गिरोहों से निपटना है।

More Topics

नवरात्रि व्रत में भी खा सकते है समा चावल का हेल्दी और स्वादिष्ट उपमा

नवरात्रि व्रत में साबूदाना और कुट्टू से हटकर कुछ...

इसे भी पढ़े