Total Users- 1,179,158

spot_img

Total Users- 1,179,158

Tuesday, March 24, 2026
spot_img

बारस्टो में 4.9 तीव्रता का भूकंप

 अमेरिका में लॉस एंजिलिस के पूर्व में स्थित रेगिस्तानी इलाके में सोमवार को 4.9 तीव्रता का भूकंप आया। हालांकि, इससे जान-माल के नुकसान की फिलहाल कोई खबर नहीं है। अमेरिकी भूगर्भीय सर्वेक्षण ने कहा कि दोपहर करीब एक बजे आए भूकंप का केंद्र बारस्टो से 13.7 मील (22 किलोमीटर) उत्तर-पूर्व में था।

पुलिस लेफ्टिनेंट गुस्तावो अराइजा ने कहा कि भूकंप के झटके लगभग 80 मील (129 किलोमीटर) दूर रेगिस्तानी रिजॉर्ट शहर पाम स्प्रिंग्स में भी महसूस किए गए, लेकिन इससे नुकसान की तत्काल कोई खबर नहीं है। काउंटी शेरिफ विभाग की प्रवक्ता मारा रोड्रिगेज ने बताया कि सैन बर्नार्डिनो काउंटी में किसी नुकसान या चोट की तत्काल कोई खबर नहीं है।  

More Topics

नवरात्रि व्रत में भी खा सकते है समा चावल का हेल्दी और स्वादिष्ट उपमा

नवरात्रि व्रत में साबूदाना और कुट्टू से हटकर कुछ...

इसे भी पढ़े