Total Users- 1,165,381

spot_img

Total Users- 1,165,381

Tuesday, March 3, 2026
spot_img

मुस्लिम देश ही बताने लगा खतरा, बैन किया दुनिया का सबसे बड़ा इस्लामिक संगठन

दुनिया के सबसे बड़े सुन्नी इस्लामिक संगठन मुस्लिम ब्रदरहुड पर जॉर्डन ने पाबंदी लगा दी है। इस संगठन पर जॉर्डन ने यह कहते हुए पाबंदी लगाई है कि इससे जुड़े लोग हथियार जमा करते हैं और लोगों में कट्टरता फैलाते हैं, जो देश के लिए खतरा है। इसलिए ऐसे संगठन पर बैन लगाना ही राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए बेहतर होगा। जॉर्डन के गृह मंत्रालय ने मुस्लिम ब्रदरहुड पर पाबंदी का फैसला लिया है। इसी संगठन को हमास बनाने का जिम्मेदार माना जाता है। मिस्र से शुरू हुआ यह संगठन फिलहाल दुनिया के कई देशों में फैला हुआ है। दुनिया भर के मुसलमानों को एकजुट रखने को अपना एजेंडा बताने वाले मुस्लिम ब्रदरहुड को मध्य पूर्व के देशों में बीते दशक में आंदोलन की भी वजह माना जाता है।

जॉर्डन के होम मिनिस्टर माजेन फराया ने कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा और स्थितरता के लिए मुस्लिम ब्रदरहुड पर रोक लगाना जरूरी है। यही नहीं मंत्री ने कहा कि मुस्लिम ब्रदरहुड की सदस्यता लेने और उसके साथ जुड़कर किसी भी गतिविधि में शामिल होने पर भी रोक है। जॉर्डन का कहना है कि मुस्लिम ब्रदरहुड के दफ्तरों को भी बंद कर दिया गया है। अब देश में उसका कोई ऑफिस नहीं चलेगा और कोई भी उसकी मेंबरशिप नहीं ले सकेगा। इस कट्टरपंथी संगठन की सभी संपत्तियों को भी जब्त कर लिया गया है और उसके दफ्तर ना खुलें, इसके लिए फोर्स को तैनात किया गया है। जॉर्डन सरकार का कहना है कि मुस्लिम ब्रदरहुड देश की सुरक्षा के लिए खतरा है।

More Topics

इसे भी पढ़े