Total Users- 1,178,883

spot_img

Total Users- 1,178,883

Tuesday, March 24, 2026
spot_img

बड़ा बयान- डोनाल्ड ट्रंप G7 को G9 बनाना चाहते हैं , दो देशों का नाम भी सुझाया

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कनाडा में चल रहे G7 शिखर सम्मेलन के बीच बड़ा बयान दिया है। ट्रंप ने कहा है कि सात देशों के इस समूह का विस्तार करना चाहिए। उन्होंने G7 को G8 या G9 बनाने का सुझाव दिया है। कनाडा के कनानास्किस में G7 शिखर सम्मेलन में भाग लेने पहुंचे ट्रंप ने कहा कि रूस और चीन को भी इस समूह का नया सदस्य बनाया जाना चाहिए। इस दौरान वह दुनिया के सबसे ताकतवर देशों के इस समूह से निकाले जाने पर पुतिन के साथ सहानुभूति दिखाते भी नजर आए।

ट्रंप ने इस दौरान कहा कि अगर रूस को इस समूह से बाहर नहीं किया गया होता तो रूस यूक्रेन पर कभी आक्रमण नहीं करता और यह युद्ध कभी शुरू ही नहीं होता। वहीं ट्रंप ने एक बार फिर रूस और यूक्रेन के बीच चल रही जंग के लिए पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा और कनाडा के पूर्व प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो को दोषी ठहराया है।

पुतिन का हुआ अपमान- ट्रंप
ट्रंप ने कहा, “G7 पहले G8 हुआ करता था। बराक ओबामा और ट्रूडो रूस को इसमें नहीं रखना चाहते थे। और मैं कहूंगा कि यह एक गलती थी क्योंकि मुझे लगता है कि अगर रूस इसमें शामिल होता तो अभी युद्ध नहीं हो रहा होता।” ट्रंप ने आगे कहा कि पुतिन जब G8 से बाहर निकाले गए तो उन्हें बहुत अपमानित महसूस हुआ।

रूस को किया गया था बाहर
बता दें कि 1997-2014 के दौरान इस समूह को G8 के रूप में जाना जाता था। रूस इस समूह का प्रमुख सदस्य था। हालांकि 2014 में यूक्रेन पर आक्रमण और क्रीमिया पर कब्जा करने के बाद रूस को इस समूह से निष्कासित कर दिया गया था। फिलहाल कनाडा, फ्रांस, इटली, जापान, जर्मनी, अमेरिका और ब्रिटेन इस समूह का हिस्सा हैं।

More Topics

नवरात्रि व्रत में भी खा सकते है समा चावल का हेल्दी और स्वादिष्ट उपमा

नवरात्रि व्रत में साबूदाना और कुट्टू से हटकर कुछ...

इसे भी पढ़े