Total Users- 1,178,759

spot_img

Total Users- 1,178,759

Monday, March 23, 2026
spot_img

फैसला! ऑस्ट्रेलिया में सरकार ने फेसबुक-इंस्टा समेत ये प्लेटफॉर्म्स बैन

ऑस्ट्रेलिया सरकार ने बच्चों की ऑनलाइन सुरक्षा को मजबूत करने के लिए एक कड़ा कदम उठाया है। अब 16 वर्ष से कम उम्र के किसी भी बच्चे को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स का इस्तेमाल करने की इजाजत नहीं होगी। प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज ने इसकी घोषणा करते हुए कहा कि बच्चों की मानसिक स्वास्थ्य और समग्र विकास की रक्षा के लिए यह कदम अत्यंत आवश्यक है।

यह नया नियम 10 दिसंबर 2025 से प्रभाव में आएगा, जिसके बाद फेसबुक, इंस्टाग्राम, टिकटॉक, स्नैपचैट, एक्स (पहले ट्विटर), यूट्यूब, रेडिट और किक जैसे प्रमुख प्लेटफॉर्म्स पर कोई नाबालिग अकाउंट न तो बना सकेगा और न ही मौजूदा अकाउंट चला सकेगा।

कानून का मुख्य उद्देश्य
प्रधानमंत्री अल्बनीज ने जोर देकर कहा कि डिजिटल दुनिया बच्चों के भविष्य को खतरे में नहीं डाल सकती। इस कानून का लक्ष्य हानिकारक कंटेंट से बच्चों को बचाना और अत्यधिक स्क्रीन टाइम के दुष्प्रभावों को कम करना है।

उन्होंने आगे बताया कि वैश्विक शोधों से पता चलता है कि लंबे समय तक सोशल मीडिया उपयोग चिंता, नींद की कमी और एकाग्रता में कमी जैसी समस्याओं को बढ़ावा देता है। संचार मंत्री मिशेल राउस ने भी इसकी पुष्टि की कि बच्चों का सुरक्षित ऑनलाइन अनुभव सुनिश्चित करना सरकार की प्राथमिकता है।

More Topics

नवरात्रि व्रत में भी खा सकते है समा चावल का हेल्दी और स्वादिष्ट उपमा

नवरात्रि व्रत में साबूदाना और कुट्टू से हटकर कुछ...

इसे भी पढ़े