Total Users- 1,178,836

spot_img

Total Users- 1,178,836

Tuesday, March 24, 2026
spot_img

नेपाल पीएम सुशीला कार्की के साथ तीन नए मंत्री संभालेंगे बड़ी जिम्मेदारी

नेपाल में अंतरिम प्रधानमंत्री सुशीला कार्की के साथ तीन अन्य मंत्री सरकार में अहम जिम्मेदारी निभाएंगे। नेपाल के राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल ने सोमवार को कार्की द्वारा गठित मंत्रिमंडल के लिए चुने गए तीन मंत्रियों को शपथ दिलाई है। इसके बाद नेपाल की पहली महिला प्रधानमंत्री बनीं 73 वर्षीय सुशीला कार्की ने कुलमन घीसिंग, रामेश्वर खनल और ओम प्रकाश आर्यल को मंत्री नियुक्त किया। खास बात यह है कि शपथ लेने वाले तीनों ही नेता सुधारवादी और भ्रष्टाचार-विरोधी छवि रखते हैं।

राष्ट्रपति कार्यालय ने एक बयान में कहा कि वित्त मंत्रालय का नेतृत्व रमेशवर प्रसाद खनल करेंगे। पूर्व वित्त सचिव खनल ने हाल ही में एक पैनल का नेतृत्व किया था जिसने प्रमुख आर्थिक सुधारों की सिफारिश की गई थी। वहीं ऊर्जा मंत्रालय का कार्यभार पूर्व राज्य विद्युत उपयोगिता प्रमुख कुलमन घीसिंग को सौंपा गया है। पद पर रहते हुए, घीसिंग ने नेपाल में बिजली कटौती की समस्या का मुकाबला करने की नीतियों पर जोर दिया था।

इसके अलावा गृह मंत्रालय का कार्यभार ओम प्रकाश आर्यल संभालेंगे। आर्यन एक मानवाधिकार वकील हैं और राजधानी काठमांडू के मेयर के सलाहकार रह चुके हैं। उन्होंने जनहित के अलग अलग मुद्दों पर कई कानूनी लड़ाइयां लड़ी हैं। बता दें कि पिछले सप्ताह युवाओं के नेतृत्व में शुरू हुए हिंसक सरकार विरोधी प्रदर्शनों के बाद नेपाल के प्रधानमंत्री के पी शर्मा ओली को इस्तीफा देना पड़ा था। इसके बाद युवाओं की पहली पसंद बनकर उभारों सुशीला कार्की ने बीते 12 सितंबर को अंतरिम पीएम के रूप में कार्यभार संभाला था।

More Topics

नवरात्रि व्रत में भी खा सकते है समा चावल का हेल्दी और स्वादिष्ट उपमा

नवरात्रि व्रत में साबूदाना और कुट्टू से हटकर कुछ...

इसे भी पढ़े