Total Users- 1,178,851

spot_img

Total Users- 1,178,851

Tuesday, March 24, 2026
spot_img

नवाज शरीफ के फार्महाउस पर हुई सीक्रेट बैठक, मुनीर के अगले 10 सालों तक राज करने का प्लान

पाकिस्तानी आर्मी चीफ आसिम मुनीर की ताकत बढ़ती जा रही है। ऑपरेशन सिंदूर में भारत से हारने के बाद भी प्रमोशन मिला और अब वह पाकिस्तान की लीडरशिप के साथ मिलकर अगले 10 सालों तक राज करने का प्लान तैयार कर रहे हैं। इसके लिए उनका जल्द ही कार्यकाल भी बढ़ाकर की तैयारी की जा रही है। हाल ही में पाक के पूर्व पीएम नवाज शरीफ के फार्महाउस में बने एक बंद कमरे में सीक्रेट बैठक हुई है, जिसमें पीएम शहबाज शरीफ, नवाज शरीफ, पंजाब की सीएम मरियम और आसिम मुनीर शामिल हुए। बैठक का उद्देश्य अगले दस सालों तक रणनीतिक शक्ति योजना को अंतिम रूप देना था, जिसमें मौजूदा ‘व्यवस्थता की निरंतरता’, दीर्घकालिक राजनीतिक और आर्थिक स्थिरता पर फोकस किया गया। यानी कि मुनीर पाकिस्तान की मौजूदा लीडरशिप के साथ मिलकर अगले दस सालों तक राज करने की तैयारी कर रहे हैं।

बैठक में शामिल सभी लोगों ने 10 वर्षीय ‘व्यवस्था की निरंतरता’ की योजना पर सहमति दी है। इसका उद्देश्य विदेशी निवेश, अमेरिका, चीन और खाड़ी जैसे देशों के लिए एक स्थिर पॉलिटिकल और सुरक्षित वातावरण देना है। इसे संभावना जताई जा रही है कि मुनीर जिन्हें 2022 में तीन साल के लिए ही नियुक्त किया गया था, अब पाकिस्तानी सेना अधिनियम 1952 में किए गए संशोधन के तहत पांच साल का और विस्तार दिया जा सकता है। 28 नवंबर, 2025 को मुनीर का कार्यकाल खत्म हो रहा है और अब पुनर्नियुक्ति की औपचारिक अधिसूचना जल्द ही जारी होने की उम्मीद है, जोकि पाक में उनकी ताकत को दिखाता है।

More Topics

नवरात्रि व्रत में भी खा सकते है समा चावल का हेल्दी और स्वादिष्ट उपमा

नवरात्रि व्रत में साबूदाना और कुट्टू से हटकर कुछ...

इसे भी पढ़े