Total Users- 1,178,759

spot_img

Total Users- 1,178,759

Monday, March 23, 2026
spot_img

दुबई में एयर शो के दौरान तेजस फाइटर जला, बची सिर्फ राख, सरकार ने जारी की तस्वीर

दुबई एयर शो के दौरान तेजस फाइटर क्रैश हो गया। तेजस फाइटर ऐसा जला कि केवल राख ही बची है। दुबई सरकार ने क्रैश के बाद की तस्वीर जारी की है। इस तस्वीर में तेजस का मलबा बिखरा नजर आ रहा है। वहीं, अग्निशमन दल आग बुझाने में जुटा हुआ है।

दुबई मीडिया ऑफिस की तरफ से एक्स पर इस बारे में बयान भी जारी किया गया है। इसमें लिखा है कि दुबई एयर शो में हिस्सा ले रहा तेजस फाइटर एयरक्राफ्ट प्रदर्शन के दौरान क्रैश हो गया। इस दुखद हादसे में पायलट की भी मौत हो गई। घटना तत्काल बाद इमरजेंसी और फायरफाइटिंग टीमें सक्रिय हो गईं।

विभिन्न टीवी चैनलों पर दिखाए गए दुर्घटना के दृश्यों में विमान को ऊंचाई से गिरते और फिर आग के गोले में बदलते देखा जा सकता है। एक अंतरराष्ट्रीय मीडिया रिपोर्ट के अनुसार यह विमान स्थानीय समयानुसार दोपहर में एयरशो में हवाई प्रदर्शन के दौरान उड़ान भरते समय दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

More Topics

नवरात्रि व्रत में भी खा सकते है समा चावल का हेल्दी और स्वादिष्ट उपमा

नवरात्रि व्रत में साबूदाना और कुट्टू से हटकर कुछ...

इसे भी पढ़े