Total Users- 1,165,239

spot_img

Total Users- 1,165,239

Tuesday, March 3, 2026
spot_img

थाइलैंड में बड़ा ऐक्शन:प्रधानमंत्री शिनवात्रा को कोर्ट ने पद से हटाया,फोन कॉल लीक का आरोप

थाइलैंड की प्रधानमंत्री पैतोंगतार्न शिनवात्रा को पद से हटा दिया गया है। थाइलैंड की संवैधानिक अदालत ने नैतिक मानकों के उल्लंघन का दोषी पाए जाने पर प्रधानमंत्री के खिलाफ यह कार्रवाई की है। असल में शिनवात्रा के खिलाफ कंबोडिया के पूर्व नेता के साथ फोन कॉल को लीक करने का आरोप है। इसी मामले में देश की संवैधानिक अदालत ने शिनवात्रा के खिलाफ यह फैसला सुनाया है। शिनवात्रा थाइलैंड की 31वीं प्रधानमंत्री थीं। उनके कार्यकाल का अभी एक भी साल पूरा नहीं हुआ है।

कार्यवाहक प्रधानमंत्री को जिम्मेदारी
अदालत के फैसले के बाद, उप-प्रधानमंत्री फुमथम वेचयचै और वर्तमान मंत्रिमंडल, संसद द्वारा एक नया प्रधानमंत्री चुने जाने तक, कार्यवाहक सरकार की देखरेख करेंगे। नए प्रधानमंत्री के चुनाव की तारीख सदन के अध्यक्ष द्वारा तय की जाएगी। 2023 के चुनाव से पहले घोषित किए गए उम्मीदवारों में से पांच योग्य उम्मीदवार बचे हैं। फेउ थाई पार्टी के पास शुरू में तीन उम्मीदवार थे, लेकिन अब केवल एक ही बचा है। यह उम्मीदवार हैं, 77 वर्षीय चैकासेम नितिसिरी, जो पूर्व न्याय मंत्री और अटॉर्नी जनरल हैं। हालांकि वह काफी लो प्रोफाइल रहते हैं। नई जिम्मेदारी को लेकर नितिसरी का कहना है कि वह पद संभालने के लिए तैयार हैं।

यह नाम भी चर्चा में
एक और संभावित उम्मीदवार अनूटिन चर्नविराकुल हैं। 58 वर्षीय अनूटिन पूर्व गृह मंत्री और उप-प्रधानमंत्री हैं। उनकी भूमजैथाई पार्टी जून में पैतोंगतार्न के गठबंधन से अलग हो गई थी। इसके अलावा, वर्तमान ऊर्जा मंत्री पिरापन सालिराथाविभागा, पूर्व उप-प्रधानमंत्री जुरिन लक्षणाविसित, और पूर्व-प्रधानमंत्री प्रयुथ चान-ओ-चा भी योग्य हैं। प्रयुथ एक जनरल हैं जिन्होंने पिछली फेउ थाई सरकार के खिलाफ 2014 के तख्तापलट का नेतृत्व किया था। 71 वर्षीय प्रयुथ राजनीति से संन्यास ले चुके हैं और वर्तमान में शाही सलाहकार हैं।

More Topics

इसे भी पढ़े