Total Users- 1,164,991

spot_img

Total Users- 1,164,991

Monday, March 2, 2026
spot_img

तेजस दुर्घटना के बाद भी चलता रहा दुबई एयरशो, US पायलट ने गुस्से में छोड़ा इवेंट

दुबई एयर शो में भारतीय फाइटर जेट तेजस क्रैश ने पूरे देश को शोक में डाल दिया है। भारत ही नहीं दुनिया भर के देश इसे लेकर अपना दुख साझा कर रहे हैं। क्रैश में भारत ने एक होनहार पायलट नमांल स्याल को भी खो दिया है। इस पूरे घटनाक्रम के बाद भी एयर शो बकायदा जारी रहा। शो के जारी रहने को लेकर अमेरिकी वायुसेना के फाइटर पायलट कैप्टन ने आयोजकों की आलोचना की है।

उन्होंने कहा कि नमांश के प्रदर्शन के तुरंत बाद ही उनकी प्रदर्शनी थी। लेकिन जब यह क्रैश हुआ तो उन्होंने और उनकी टीम ने कुछ अन्य टीमों के साथ मिलकर नमांश के सम्मान में तुरंत ही प्रस्तुति रद्द कर दी। लेकिन आयोजकों ने यह कार्यक्रम जारी रखा, जो कि काफी असहज करने वाला था।

इस घटना के बाद अमेरिकी वायुसेना पायलट टेलर हीस्टर ने सोशल मीडिया साइट इंस्टाग्राम अपनी राय रखी। उन्होंने कहा कि जब वह अपनी अंतिम प्रस्तुति की तैयारी कर रहे थे, उसी वक्त यह हादसा हुआ। इसके तुरंत बाद ही उन्होंने टीम के साथ दिवंगत भारतीय पायलट के सम्मान में वह स्थान छोड़ दिया।

उन्होंने लिखा, “हालाँकि शो ने उड़ान कार्यक्रम को जारी रखने का चौंकाने वाला फैसला लिया, लेकिन हमारी टीम ने, कुछ अन्य टीमों के साथ मिलकर, पायलट, उनके साथियों और परिवार के सम्मान में हमारी अंतिम प्रस्तुति रद्द करने का निर्णय लिया। हम सबने दूर से ही चुपचाप उस घटना के बाद के दृश्य देखे। मेंटेनेंस क्रू एक खाली पार्किंग स्थान के पास खड़ा था, विमान की सीढ़ी जमीन पर पड़ी थी, और पायलट का सामान अभी भी उनकी रेंटल कार में था।”

More Topics

इसे भी पढ़े