Total Users- 1,178,758

spot_img

Total Users- 1,178,758

Monday, March 23, 2026
spot_img

टैरिफ की कमाई का एक हिस्सा अमेरिकियों को देने की घोषणा, कौन होंगे पात्र

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अमरिकियों को लुभाने के लिए टैरिफ से कमाए गए पैसे में से लोगों को एक हिस्सा देने की घोषणा की है। ट्रंप ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए बताया कि अमरिकियों को कम से कम 2000 डॉलर का लाभांश दिया जाएगा, जो कि रुपए में करीब 1.7 लाख होगा। राष्ट्रपति की इस घोषणा के बाद अमेरिकियों को मन में यह जानने की उत्सुकता बढ़ गई है कि आखिर कौन से लोग इसके पात्र होंगे और आखिर कब तक यह पैसा उनके खाते में आएगा।

लोगों के इस सवाल का जवाब वित्तमंत्री स्कॉट बेसेंट ने दिया। ट्रंप के लाभांभ वाले बयान पूछे गए एक सवाल का जवाब देते हुए बेसेंट ने अगले साल की शुरुआत में ट्रंप प्रशासन एक टैक्स कटौती विधेयक लेककर आएगा, जिसके जरिए लोगों को 2000 डॉलर का लाभ मिल सकता है।

क्या कहा था ट्रंप ने?
ट्रंप ने रविवार को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा करते हुए टैरिफ का विरोध करने वाले अमेरिकियों को मूर्ख कहा था। उन्होंने अपनी नीतियों का बचाव करते हुए कहा कि टैरिफ ने अमेरिका के विश्व पटल पर सबसे धन की और प्रतिष्ठित देश बना दिया है। ट्रंप ने लिखा कि उनके प्रशासन की टैरिफ नीतियों की वजह से अमेरिका को खरबों डॉलर का राजस्व प्राप्त हुआ है। इसके साथ ही उन्होंने दावा किया कि वह टैरिफ से होने वाली कमाई के एक हिस्से के रूप में हर अमेरिकी को कम से कम 2000 डॉलर भेजेंगे।

More Topics

नवरात्रि व्रत में भी खा सकते है समा चावल का हेल्दी और स्वादिष्ट उपमा

नवरात्रि व्रत में साबूदाना और कुट्टू से हटकर कुछ...

इसे भी पढ़े