Total Users- 1,178,932

spot_img

Total Users- 1,178,932

Tuesday, March 24, 2026
spot_img

चीन की एक नई करतूत,कृषि आतंकवाद?

पड़ोसी देश चीन की एक नई करतूत सामने आई है। उसके दो नागरिकों को अमेरिका की केंद्रीय जांच एजेंसी FBI ने खतरनाक फंगस की तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया है। ये दोनों चीनी नागरिक खतरनाक फंगस के जरिए अमेरिका में कृषि आतंकवाद फैलाने की फिराक में थे। FBI ने जिन दो लोगों को गिरफ्तार किया है और जिला अदालत में पेश किया है, उनमें 33 साल की जियान और 34 साल का उसका ब्वॉयप्रेंड लियू शामिल है। इन दोनों पर साजिश रचने, अमेरिका में तस्करी करने, झूठे बयान देने और वीजा धोखाधड़ी करने के आरोप हैं।

FBI ने इसे गंभीर राष्ट्रीय सुरक्षा खतरा करार दिया है और चेतावनी दी है कि खाद्य आपूर्ति को निशाना बनाने वाले ये जैविक एजेंट अर्थव्यवस्थाओं को पंगु बना सकते हैं और लाखों लोगों को मौत के मुंह में ढकेल सकते हैं। अब सवाल उठता है कि आखिर ये कृषि आतंकवाद क्या है, और फंगस जैसे सूक्ष्म जीव से इतना बड़ा खतरा कैसे पैदा हो गया है?

क्या है कृषि आतंकवाद?
कृषि आतंकवाद को अंग्रेजी में Agroterrorism कहा जाता है, जो Agricultural Terrorism का छोटा रूप है। इससे तात्पर्य किसी भी देश की खाद्य आपूर्ति या कृषि क्षेत्र में कीटों, बीमारियों या रोगाणुओं को जानबूझकर प्रवेश कराना है, जिसका उद्देश्य आर्थिक व्यवधान पैदा करना, खाद्यान्न की कमी या सामाजिक अशांति पैदा करना है। दरअसल, ये फंगस फसलों में रोग पैदा करते हैं, जिसकी वजह से फसल चौपट हो सकती है और कृषि उत्पादन नगण्य हो सकता है। इससे कोई भी देश आर्थिक रूप से पंगु बन जा सकता है और वहां के लोगों के सामने भुखमरी जैसी स्थिति आ सकती है।

More Topics

नवरात्रि व्रत में भी खा सकते है समा चावल का हेल्दी और स्वादिष्ट उपमा

नवरात्रि व्रत में साबूदाना और कुट्टू से हटकर कुछ...

इसे भी पढ़े