Total Users- 1,157,562

spot_img

Total Users- 1,157,562

Sunday, February 8, 2026
spot_img

एक बड़ा विश्व युद्ध लगभग तय,2030 तक न्यूक्लियर वॉर संभव,एलन मस्क का चौंकाने वाला इशारा

दुनिया के सबसे अमीर और प्रभावशाली व्यक्ति एलन मस्क ने एक बार फिर कुछ ऐसा कहा है जिससे पूरी दुनिया में खलबली मच गई है। मस्क का मानना है कि आने वाले 5 से 10 सालों में एक बड़ा विश्व युद्ध लगभग तय है, और यह परमाणु युद्ध भी हो सकता है। यह बयान उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक यूजर के पोस्ट के जवाब में दिया।

दरअसल, यूजर हंटर ऐश ने लिखा था कि परमाणु हथियारों की मौजूदगी की वजह से बड़ी शक्तियों के बीच सीधा युद्ध अब नामुमकिन सा हो गया है, इसलिए दुनिया की कोई भी सरकार अब अच्छे से शासन करने के लिए मजबूर नहीं है, कोई बाहरी खतरा ही नहीं बचा जो सरकारों को कुशल बनने पर मजबूर करे।

इस पर एलन मस्क ने सीधा और छोटा जवाब दिया। उन्होंने कहा कि युद्ध तो होगा ही। 2030 तक। 5 साल, ज्यादा से ज्यादा 10 साल। बस इतना। हालांकि इस दौरान उन्होंने कोई स्पष्टीकरण नहीं दिया, ना ही कोई कारण बताया। किसी देश का नाम भी नहीं लिया। एलन मस्क के इस एक लाइन ने पूरी दुनिया में हड़कंप मचा दिया। लोग यह समझने की कोशिश कर रहे हैं कि मस्क आखिर किस युद्ध की बात कर रहे हैं?

More Topics

एपस्टीन फाइल में दलाई लामा के नाम को उनके कार्यालय ने बताया निराधार

यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन से जुड़ी फाइलों में दलाई...

छत्तीसगढ़ में 5 मेडिकल हब

रायपुर। केंद्रीय आवास एवं शहरी विकास मंत्री मनोहर लाल...

शासन के सहयोग से आत्मनिर्भरता की राह पर दिव्यांग राजेश कुमार पटेल

व्यावसायिक प्रशिक्षण बना आजीविका और आत्मसम्मान का आधार रायपुर। दृढ़...

खेल मड़ई बना स्वास्थ्य और सौहार्द का मंच – मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े

रायपुर। महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री...

इसे भी पढ़े