Total Users- 1,165,241

spot_img

Total Users- 1,165,241

Tuesday, March 3, 2026
spot_img

इजरायल ने 24 घंटे के अंदर गाजा 100 हमले किये, हमास के सभी ठिकानों को नेस्तनाबूद भी किया

इजरायल ने गाजा में एक बार फिर धरती और आसमान से कहर बरपाना शुरू कर दिया है। 24 घंटे के अंदर ही इजरायली सेना ने उत्तरी गाजा के कई इलाकों में 100 से ज्यादा हवाई हमले किए। इजरायल का दावा है कि वह हमास के सभी ठिकानों को नेस्तनाबूद करने में जुटा है। इजरायली सेना का कहना है कि उत्तरी गाजा में वह जमीनी ऑपरेशन भी चला रही है।

इजरायली सेना ने कहा कि उसने शुजाया और जीतून इलाकों को लगभग तबाह कर दिया है। इसके अलावा बेइत हनून और जबालिया में भी सेना ऑपरेशन चला रही है। रविवार को सेंट्रल गाजा के एक शरणार्थी शिविर के पास हुए इजरायली हमले में कम से कम आठ लोग मारे गए थे। इनमें ज्यादातर बच्चे थे। जानकारी के मुताबिक बच्चे टैंकर से पानी लेने गए थे। इसी दौरान इजरायली मिसाइल आकर गिरी और उनकी जान चली गई।

इजरायल ने मानी गलती
बच्चों पर हुए इस हमले को लेकर इजरायल ने अपनी गलती मानी है। उसका कहना है कि मिसाइल अपने टारगेट से चूक गई थी। इजरायली सेना ने सफाई पेश करते हुए कहा कि वे हमास के आतंकी ठिकानों को तबाह करना चाहते थे। जानकारी के मुताबिक एक रिफ्यूजी कैंप के पास हुए हमले में 17 लोगों की जान गई थी जिनमें से कम से कम छह बच्चे थे।

गाजा में नागरिक सुरक्षा के प्रवक्ता महमूद बसल ने शिन्हुआ को बताया कि इजरायल ने कल मध्य गाजा शहर के एक भीड़भाड़ वाले बाज़ार को निशाना बनाया जिसमें एक डॉक्टर और एक बच्चे सहित कम से कम 15 लोग मारे गये। अल-शती शरणार्थी शिविर और गाजा शहर के ताल अल-हवा, अल-ज़ैतून और अल-सबरा इलाकों पर अलग-अलग इज़राइली हवाई हमलों में एक लड़की सहित 11 लोग मारे गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार इज़रायली ड्रोन ने मध्य गाजा पट्टी के अल-नुसेरात शरणार्थी शिविर में एक जल वितरण केंद्र पर हमला किया। अल-अवदा अस्पताल ने प्रेस बयान में कहा कि बमबारी में बच्चों सहित 10 लोगों की मौत हो गई और 16 अन्य घायल हो गए।

More Topics

इसे भी पढ़े